धोनी ने स्कॉटलैंड से मंगवाया ये बेहद खास घोड़ा, कीमत उड़ा देगी होश
Advertisement

धोनी ने स्कॉटलैंड से मंगवाया ये बेहद खास घोड़ा, कीमत उड़ा देगी होश

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इन दिनों रांची स्थित अपने फार्म हाउस में फुर्सत के हसीन पल बिता रहे हैं. धोनी के फार्म हाउस में एक से बढ़कर एक घोड़े शान बढ़ा रहे हैं. हाल ही में धोनी ने स्कॉटलैंड से एक बेहद खास घोड़ा मंगवाया है.

MS Dhoni New Horse

रांची: टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इन दिनों रांची स्थित अपने फार्म हाउस में फुर्सत के हसीन पल बिता रहे हैं. धोनी के फार्म हाउस में एक से बढ़कर एक घोड़े शान बढ़ा रहे हैं. हाल ही में धोनी ने स्कॉटलैंड से एक बेहद खास घोड़ा मंगवाया है. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने स्कॉटलैंड (Scotland) से शेटलैंड पोनी नस्ल का सफेद रंग का बेहद सुंदर घोड़ा मंगवाया है.

  1. घोड़े की कीमत उड़ा देगी होश
  2. घोड़े की उम्र करीब 2 साल
  3. फोटो जमकर वायरल हो रही 

इन क्रिकेटर्स ने रिश्तों की बेड़ियां तोड़ अपनी ही कजिन बहन से रचाई शादी, एक कपल के हैं 5 बच्चे

घोड़े की कीमत उड़ा देगी होश

जानकारी के मुताबिक स्कॉटलैंड से मंगवाए गए इस खास घोड़े की कीमत लाखों में है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस घोड़े की कीमत काफी ज्यादा है. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बेटी जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की गई है, जिसमें वह इस शेटलैंड पोनी नस्ल के घोड़े के सिर पर हाथ फेरते हुए नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर ये फोटो जमकर वायरल हो रही है. इंस्टाग्राम पर फैंस लगातार इस फोटो पर कमेंट कर रहे हैं.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni)

घोड़े की उम्र करीब 2 साल

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस घोड़े की उम्र करीब 2 साल है. यह घोड़ा दुनिया की सबसे छोटी नस्लों में आता है. इस घोड़े की ऊंचाई लगभग 3 फीट होती है. इस घोड़े में ज्यादा तेजी तो नहीं होती, लेकिन अपनी सुंदरता की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत काफी ज्यादा है.

Trending news