Advertisement
trendingNow13129096

NZ vs SA Head to Head: न्यूजीलैंड के सामने खड़ी साउथ अफ्रीका की दीवार, फाइनल में पहुंचना है तो पलटना होगा इतिहास

T20 World Cup 2026 New Zealand vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा. 2007 से 2026 तक साउथ अफ्रीका का दबदबा न्यूजीलैंड के खिलाफ देखने को मिला है.  मौजूदा टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ 175 रन का टारगेट चेज किया और सात विकेट से आराम से जीत हासिल की.

Photo Credit: Social Media
Photo Credit: Social Media

T20 World Cup 2026 New Zealand vs South Africa: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टक्कर साउथ अफ्रीका से होनी है. दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में अलग-अलग रास्ते अपनाए हैं. साउथ अफ्रीका टूर्नामेंट की सबसे दमदार टीमों में से एक के तौर पर आई है. वह सुपर 8 तक एक भी मैच में नहीं हारी है. उसने ग्रुप राउंड के 4 और सुपर-8 के तीनों मैच जीते हैं. इतना ही नहीं, साउथ अफ्रीका ने खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम को भी हराया है. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम ने एक बार फिर से आईसीसी इवेंट्स में अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप सेमीफाइनल में जगह बनाई है.

टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल काफी दिलचस्प है. साउथ अफ्रीका ने पहले ही इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड को हराया है. अब कीवी टीम के पास बदला लेने का मौका है. हालांकि, इतिहास उसके खिलाफ है. न्यूजीलैंड की टीम अब तक कभी भी टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच नहीं जीत पाई है. टूर्नामेंट के इतिहास में चार मुकाबलों में साउथ अफ्रीका का न्यूजीलैंड के खिलाफ 4-0 का परफेक्ट रिकॉर्ड है. 

हेड टू हेड रिकॉर्ड

Add Zee News as a Preferred Source

2007 से 2026 तक साउथ अफ्रीका का दबदबा न्यूजीलैंड के खिलाफ देखने को मिला है.  मौजूदा टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ 175 रन का टारगेट चेज किया और सात विकेट से आराम से जीत हासिल की. अगर कुल मिलाकर टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी है. दोनों टीमें 19 बार आमने-सामने हुई हैं. इसमें साउथ अफ्रीका ने 12 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने सात मैच अपने नाम किए हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs ENG T20 World Cup: भारत को सेमीफाइनल में जीत दिलाएगा ये खूंखार गेंदबाज? 949 विकेट लेने वाले बॉलर की भविष्यवाणी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका का सफर

साउथ अफ्रीका का सेमीफाइनल तक का सफर बैलेंस और निरंतर रहा है. उनकी बैटिंग यूनिट ने लगातार बड़े स्कोर बनाए. फिल्डिंग में साउथ अफ्रीका का जवाब नहीं और गेंदबाजी इस टूर्नामेंट में उनकी सबसे मजबूत है. साउथ अफ्रीका ने ग्रुप डी में कनाडा, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और यूएई को आसानी से हराया था. इसके बाद सुर-8 में उसने भारत, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को परास्त किया.

ये भी पढ़ें: सलमान अली आगा की हुई छुट्टी तो कौन बनेगा पाकिस्तान का कप्तान? ये हैं 5 दावेदार, इनमें 3 के पास कैप्टेंसी का अनुभव

न्यूजीलैंड 7 में से सिर्फ एक मैच हारा

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड का सफर थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहा है. कीवी टीम ने ग्रुप डी में कनाडा, अफगानिस्तान और यूएई को परास्त किया. उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-8 में उसका मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. इसके बाद श्रीलंका को हराकर उसने वापसी की, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली. वह 3 अंक लेकर पाकिस्तान के बराबर था, लेकिन नेट रनरेट के आधार पर उसने सेमीफाइनल में एंट्री मार ली.

About the Author
author img
Rohit Raj

एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला होते हुए जी न्यूज में हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स...और पढ़ें

TAGS

Trending news