आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी बल्ले से ऐसी तबाही मचाई कि उनकी गूंज दुनियाभर में देखने को मिली. 15 साल की उम्र में बड़े-बड़े धुरंधर गेंदबाजों को भीगी बिल्ली बनने पर मजबूर कर दिया. इसमें से एक नाम पैट कमिंस का भी था, जो दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार हैं. अब आईपीएल के बाद कमिंस ने वैभव से पिटने का दर्द बयां किया है.
Trending Photos
)
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी बल्ले से ऐसी तबाही मचाई कि उनकी गूंज दुनियाभर में देखने को मिली. 15 साल की उम्र में बड़े-बड़े धुरंधर गेंदबाजों को भीगी बिल्ली बनने पर मजबूर कर दिया. इसमें से एक नाम पैट कमिंस का भी था, जो दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार हैं. अब आईपीएल के बाद कमिंस ने वैभव से पिटने का दर्द बयां किया है. वैभव ने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और पैट कमिंस समेत कई धुरंधरों की बखिया उधेड़ी और आईपीएल 2026 के टॉप स्कोरर रहे.
पूरे सीजन ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद सूर्यवंशी ने 5 अवॉर्ड जीते. उन्होंने 16 पारियों में 776 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 5 फिफ्टी ठोकी. तीन बार वह नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए. इतना ही नहीं, उन्होंने 72 छक्के लगाकर आईपीएल का इतिहास पलटकर रख दिया. ऑरेंज कैप जीतने वाले वह सबसे युवा खिलाड़ी बने. उन्होंने पैट कमिंस पर भी एक से बढ़कर एक छक्के-चौके जमाए. कमिंस के एक ओवर में उन्होंने 28 रन भी ठोके थे.
पैट कमिंस ने फॉक्स क्रिकेट से बातचीत वैभव की तारीफ की. उन्होंने कहा, 'वह एक गजब टैलेंट है. वह बहुत दूर मारता है. वह इतना तेज घुमाता है कि गलती की गुंजाइश ना के बराबर है. वह एक ऐसा टैलेंट है, जिसके सामने गेंदबाजी करना काफी मुश्किल है.' वैभव ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंद में 97 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस के खिलाफ भी काफी रन बटोरे थे.
ये भी पढे़ं.. 10 दिन बाद IND vs PAK की 'महाजंग'... स्मृति मंधाना ने बेबाकी से खोला सच
कमिंस ने आगे कहा, "हां, बिल्कुल, मैं तो यही सोच रहा था कि काश यह लड़का अभी हाई स्कूल में होता, तो मुझे उसकी गेंदबाजी नहीं करनी पड़ती. वाकई यह अविश्वसनीय है, मुझे नहीं लगता कि मैंने इससे पहले ऐसी बैटिंग देखी है, वो भी एक 15 साल के बच्चे से. वह 30 साल का हो या 15 साल का हो गेंद को मारने में बेहद शानदार है.'