Advertisement
trendingNow13098306

621 रन, 3 शतक, 68 चौके और 13 छक्के... वर्ल्ड कप के मैच में रनों की बारिश, रहम की भीख मांगने लगे गेंदबाज

U19 World Cup India vs Afghanistan: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में रनों की बारिश हुई. भारत और अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे के हरारे में रनों का तूफान ला दिया. इस मैच में कुल 621 रन बने और कुल 3 शतकों ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पहुंचे फैंस को रोमांचित कर दिया.

621 रन, 3 शतक, 68 चौके और 13 छक्के... वर्ल्ड कप के मैच में रनों की बारिश, रहम की भीख मांगने लगे गेंदबाज

U19 World Cup India vs Afghanistan: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में रनों की बारिश हुई. भारत और अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे के हरारे में रनों का तूफान ला दिया. इस मैच में कुल 621 रन बने और कुल 3 शतकों ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पहुंचे फैंस को रोमांचित कर दिया. दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने मैच में कुल 68 चौके और 13 छक्के मारे. इस दौरान कुछ ऐसे रिकॉर्ड बने, जिसने सबको हैरान कर दिया.

बाल-बाल बच गया 2004 का ये रिकॉर्ड

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 4 विकेट पर 310 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया ने 41.3 ओवर में 3 विकेट पर 311 रन बनाकर मैच को जीत लिया. दोनों पारियों को मिलाकर 621 रन बने. अंडर-19 वर्ल्ड कप प्लेऑफ मैच में यह दूसरा सबसे बड़ा मैच टोटल है. 10 रनों से एक बड़ा रिकॉर्ड टूटने से बच गया. 2004 में चटगांव में ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड (340/5 बनाम 291/9) के बीच हुए मैच के 631 रन बने थे. संयोग से वह भी एक सेमीफाइनल मैच ही था.

Add Zee News as a Preferred Source

पहली बार अंडर-19 वनडे में हुआ ऐसा

इस मैच में कुछ ऐसा हुआ जो अंडर-19 क्रिकेट के वनडे इतिहास में पहली बार हुआ है. अफगानिस्तान और भारत के लिए शुरुआती तीन विकेट के लिए 50 या उससे अधिक रनों की साझेदारी हुई है. अफगानिस्तान के लिए ओस्मान सदात और खालिद अहमदजई ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े. इसके बाद सदात और फैजल शिनोजादा ने दूसरे विकेट के लिए 64 और शिनोजादा के साथ उजैरउल्लाह नियाजाई ने तीसरे विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी की. इसके बाद भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी और एरॉन जॉर्ज ने पहले विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की. जॉर्ज के साथ आयुष म्हात्रे ने दूसरे विकेट के लिए 114 और जॉर्ज ने विहान मल्होत्रा के साथ मिलकर 96 रन की पार्टनरशिप की.

ये भी पढ़ें: U19 World Cup: अफगानिस्तान को रौंद रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में भारत, एरॉन जॉर्ज का शतक, वैभव-आयुष ने मचाया गर्दा

वैभव-जॉर्ज और आयुष का तूफान

भारत के लिए ओपनर एरॉन जॉर्ज ने सबसे ज्यादा 115 रन बनाए. उन्होंने 104 गेंदों की पारी में 15 चौके और 2 छक्के लगाए. विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंद पर तूफानी अंदाज में 68 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 4 छक्के जड़े. कप्तान आयुष म्हात्रे ने 59 गेंद पर 62 रन का योगदान दिया.

ये भी पढ़ें: ICC ने पाकिस्तान के लिए तैयार किया 13,00,00,00,000 रुपये का 'वारंट', कटोरा लेकर सड़क पर आ जाएगा PCB

अफगानिस्तान के लिए दो बल्लेबाजों ने ठोके शतक

अफगान टीम के लिए के लिए फैजल शिनोजादा और उजैरउल्लाह नियाजई ने शतकीय पारी खेली. शिनोजादा ने 93 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 110 रन बनाए. वहीं, उजैरउल्लाह ने 86 गेंद पर नाबाद 101 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 2 छक्के निकले. भारत के जीत के साथ ही दोनों का शतक बेकार हो गया.

About the Author
author img
Rohit Raj

एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला होते हुए जी न्यूज में हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स...और पढ़ें

TAGS

Trending news