Advertisement
trendingNow12983399

मेलबर्न में इस वजह से फेल हुए गिल! पार्थिव पटेल ने दी नसीहत, बोले - अभिषेक मत बनो...

मेलबर्न में शुभमन गिल का बल्ला नहीं चला. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल में गिल सिर्फ 5 ही रन बना सके और जोश हेजलवुड की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने गिल को नसीहत दी है कि उन्हें अभिषेक बनने की जरूरत नहीं है और अपनी ताकत के अनुरूप ही खेलें.

मेलबर्न में इस वजह से फेल हुए गिल! पार्थिव पटेल ने दी नसीहत, बोले - अभिषेक मत बनो...

भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले गए दूसरे टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में शुभमन गिल का बल्ला भी नहीं चला. गिल सिर्फ 5 ही रन बना सके और जोश हेजलवुड की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने गिल को नसीहत दी है कि उन्हें अभिषेक बनने की जरूरत नहीं है और अपनी ताकत के अनुरूप ही खेलें.

'अभिषेक मत बनो...'

मैच के बाद पार्थिव पटेल ने शुभमन गिल की बल्लेबाजी की शैली पर बात की और उन्हें अभिषेक शर्मा की तरह न खेलने की सलाह दी. पार्थिव ने कहा, 'शुभमन गिल के बल्ले के अंदाज की बात करें तो, उनमें आक्रामक शॉट खेलने और अभिषेक की रणनीति से मेल खाने की क्षमता है, लेकिन उन्हें उस शैली को दोहराने की जरूरत नहीं है.'

Add Zee News as a Preferred Source

'अपनी ताकत का अनुरूप खेलें'

पार्थिव ने आगे कहा, 'उनकी ताकत क्रॉस-बैट शॉट का सहारा लिए बिना मिड-ऑन और मिड-ऑफ क्षेत्र में गेंद को खूबसूरती से टाइम करने में है, जैसा कि उन्होंने कैनबरा में पहले टी20 मैच में किया था. गिल अपने अनुभव और खेल को समझने की क्षमता के कारण, अपनी लय तय कर सकते हैं. ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने एशिया कप के दौरान किया था, बजाय इसके कि वे अपने स्वाभाविक खेल में बदलाव करें.'

टीम इंडिया को बनानी होगी रणनीति

पार्थिव ने यह भी कहा कि टीम इंडिया को स्पिनरों और आठवें नंबर के बल्लेबाज को लेकर खास रणनीति बनानी होगी. पार्थिव पटेल ने जियोस्टार पर कहा, 'अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी और वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी सकारात्मक रही, लेकिन टीम मैनेजमेंट के सामने कई अहम फैसले हैं. उन्हें ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में दो कलाई के स्पिनरों के साथ खेलने के लिए सर्वश्रेष्ठ संयोजन तय करना होगा और यह भी तय करना होगा कि क्या आठवें नंबर पर हर्षित राणा जैसे गेंदबाज को शामिल करके बल्लेबाजी को मजबूत किया जाए, जो अर्शदीप सिंह जैसे विशेषज्ञ की जगह बल्लेबाजी भी कर सकते हैं.'

उन्होंने आगे कहा, 'टॉस की रणनीति भी सवाल खड़े करती है. भारी ओस के बावजूद, भारत पहले बल्लेबाजी करने का इरादा रखता था. इस फैसले पर विचार करने की जरूरत है, खासकर जब स्थानीय मैदानकर्मियों ने शाम के मैचों के दौरान भारी ओस की पुष्टि की है.' मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 पर सिमट गई थी. ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में 6 विकेट पर 126 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीता.

About the Author
author img
Shivam Upadhyay

3 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में करियर शुरू किया. खेलों में रुचि पत्रकारिता की पिच तक खींच लाई. अलग-अलग एंगल से खेल की खबरें कवर करने का अनुभव. जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में...और पढ़ें

TAGS

Trending news