टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव सवालों के घेरे में आ चुके हैं. पूरे आईपीएल सीजन में फुस्स होने के बाद भी सूर्यकुमार यादव का बल्ला कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो रहा है. आईपीएल के बाद मुंबई टी20 लीग में भी स्काई पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए और 20 रन भी बनाने में कामयाब नहीं हुए.
Trending Photos
)
टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव सवालों के घेरे में आ चुके हैं. पूरे आईपीएल सीजन में फुस्स होने के बाद भी सूर्यकुमार यादव का बल्ला कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो रहा है. आईपीएल के बाद मुंबई टी20 लीग में भी स्काई पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए और 20 रन भी बनाने में कामयाब नहीं हुए. सूर्यकुमार यादव ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट की टीम का हिस्सा हैं. इस टीम का मुकाबला नॉर्थ मुंबई पैंथर्स से हुआ, जहां स्काई फ्लॉप हुए और मैच में हार का सामना करना पड़ा है.
वानखेड़े स्टेडियम में ये मुकाबला खेला गया. इस मैदान पर सूर्या के दमदार आंकड़े हैं, लेकिन फिलहाल फ्लॉप शो बरकरार है. रहाणे की कप्तानी वाली नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने मुकाबले को 21 रन से जीता. सूर्यकुमार यादव 12 गेंद में 19 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे. राहुल सावंत ने उन्हें अपने जाल में फंसाया. नॉर्थ मुंबई पैंथर्स की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 209 रन बोर्ड पर टांग दिए थे.
210 रन के टारगेट का पीछा करते हुए नाइट्स की टीम स्ट्रगल करती नजर आई. इम्पैक्ट सब्सटीट्यूट के तौर पर उतरे नूतन गोयल ने 56 गेंदों पर 93 रन बनाकर मैच में जान डाली, लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला. सभी की नजरें स्काई पर थीं, लेकिन वह 19 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और आसानी से नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने मुकाबले को अपने नाम किया.
ये भी पढे़ं... बड़ा उस्ताद: 50551 रन... 167 शतक और 732 विकेट, क्रिकेट की दुनिया का महान खिलाड़ी
सूर्यकुमार यादव इस मुकाबले में स्पिनर के जाल में फंसे. हालांकि, सूर्या की एंट्री पर फैंस ने उनका स्वागत गजब की गूंज के साथ किया. स्काई ने 4 बाउंड्री के साथ शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए. आईपीएल में भी यही हाल देखने को मिला था. स्काई ने आईपीएल 2026 में सूर्या फ्लॉप रहे थे, उन्होंने 13 मैचों में 270 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 20.77 का रहा.