पृथ्वी शॉ ने अपने जन्मदिन पर कहा- जल्द वापसी करूंगा, डोप विवाद में हैं प्रतिबंधित
Advertisement

पृथ्वी शॉ ने अपने जन्मदिन पर कहा- जल्द वापसी करूंगा, डोप विवाद में हैं प्रतिबंधित

बीसीसीआई ने डोपिंग के चलते पृथ्वी शॉ को आठ महीने के लिए प्रतिबंधित कर रखा है. 

पृथ्वी शॉ ने अपने जन्मदिन पर कहा- जल्द वापसी करूंगा, डोप विवाद में हैं प्रतिबंधित

मुंबई: अपना 20वां जन्मदिन मना रहे युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ मौजूदा सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali T20 Trophy) में जल्द ही मैदान पर दिख सकते हैं. पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने इस साल अनजाने में प्रतिबंधित दवाओं का सेवन किया था, जिसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें आठ महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था. 

पृथ्वी शॉ ने शनिवार को नेट पर अभ्यास करते हुए खुद का वीडियो शेयर किया है. उन्होंने इस वीडियो में कहा, ‘मैं आज 20 साल का हो गया हूं. मैं आश्वासन देता हूं कि यह पृथ्वी शॉ 2.0 होगा और आगे बढ़ेगा. अपना प्यार और समर्थन देने के लिए आप सबका शुक्रिया. जल्द वापसी करूंगा.’ 

 

पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए अब तक दो टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने अपने दो टेस्ट में ही यह संकेत दे दिए हैं कि वे भारत के लिए लंबे समय तक क्रिकेट खेल सकते हैं. पृथ्वी शॉ ने राजकोट में अपने पदार्पण टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जमाया था. पृथ्वी शॉ घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं. 

Trending news