Advertisement
trendingNow13171124

6 तिहरे शतक लगाने वाला दुनिया का इकलौता क्रिकेटर, क्रीज पर खूंटा गाड़कर करता था बैटिंग, रहम की भीख मांगते थे बॉलर

Unique Cricket Records: क्रिकेट में तिहरा शतक लगाना किसी अजूबे से कम नहीं होता. टेस्ट क्रिकेट में कम से कम 2 तिहरे शतक लगाने का कारनामा ब्रायन लारा, क्रिस गेल, वीरेंद्र सहवाग जैसे गिने-चुने बल्लेबाज ही कर पाए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा ट्रिपल सेंचुरी किस बल्लेबाज के नाम हैं. आइए जानते हैं.

फोटो क्रेडिट- AI
फोटो क्रेडिट- AI

Unique Cricket Records: फर्स्ट क्लास क्रिकेट का इतिहास करीब 250 साल पुराना है. जून 1772 में 'हैम्पशायर' और 'इंग्लैंड इलेवन' के बीच खेला गया मैच आधिकारिक तौर पर रिकॉर्ड में दर्ज पहला प्रथम श्रेणी मैच माना जाता है. तब से लेकर अब तक हजारों मैच हो चुके हैं. इस दौरान कई रिकॉर्ड बने और टूटे. बल्लेबाजों ने शतकों की बारिश की. दोहरे शतक भी लगे, लेकिन हम यहां उस दिग्गज की बात कर रहे हैं, जिसने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में एक-दो नहीं, बल्कि 6 तिहरे शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है. ये वही रिकॉर्ड है, जिसका टूटना अब लगभग नामुमकिन जैसा लगता है.

ये रिकॉर्ड उस दिग्गज के नाम है, जो जब क्रीज पर उतरता था, तो मानो वक्त थम जाता था और गेंदबाजों की शामत आ जाती थी. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 6 तिहरे शतक जड़ने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज कोई और नहीं, बल्कि सर डॉन ब्रैडमैन हैं, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया था. ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व महान बल्लेबाज के बारे में कहा जाता था कि वे एक बार क्रीज पर सेट हो गए, तो उन्हें आउट करने में विरोधी टीम के पसीने छूट जाते थे.

1928 से 1948 के बीच क्रिकेट की दुनिया पर राज करने वाले इस खिलाड़ी ने गेंदबाजों को इस कदर थकाया कि वे रहम की भीख मांगने नजर आते थे. ब्रैडमैन की कंसिस्टेंसी और तकनीक कमाल की थी. वो क्रीज पर घंटों रुककर बैटिंग करते थे. ब्रैडमैन ने अपने करियर में कुल 6 बार 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया. उनके पीछे इंग्लैंड के वॉली हैमंड और ऑस्ट्रेलिया के बिल पोंसफोर्ड हैं, जिनके नाम 4-4 तिहरे शतक हैं. नीचे देखिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा तिहरे शतक ठोकने वाले टॉप खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट.

First-Class क्रिकेट में सबसे ज्यादा ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले बैटर

1. डॉन ब्रैडमैन (Australia)- 6

2. वॉली हैमंड (England)--4

3. बिल पोंसफोर्ड (Australia)- 4

4. ब्रायन लारा (West Indies)- 3

5. ग्रेम हिक (England)- 3

6. माइकल हसी (Australia)- 3

7. चेतेश्वर पुजारा (India)- 3

8. विलियम ग्रेस (England)- 3

234 मैच खेलकर ठोके 28067 रन और 117 शतक

दाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन का जन्म 27 अगस्त 1908 को न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया में हुआ था. इस दिग्गज ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में कुल 234 मैच खेलकर 28067 रन बनाए हैं. उन्होंने ये रन 95.14 के दमदार औसत से जोड़े, जिसमें 117 शतक और 69 फिफ्टी शामिल हैं. उनका हाई स्कोर नाबाद 453 रन रहा है. उन्होंने 1927 से लेकर 1949 तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला और अपने दौर में क्रिकेट की दुनिया पर राज किया.

ये भी पढ़ें: (करोड़ों की कीमत और विकेट का खाता 'जीरो'...IPL 2026 में 1 'शिकार' को तरस गए यह 5 स्टार बॉलर)

About the Author
author img
Bhoopendra Rai

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee N...और पढ़ें

TAGS

Trending news