खुद के Farm House की Strawberry पर आया MS Dhoni का दिल, लेकिन हो गई इस बात की फिक्र
Advertisement

खुद के Farm House की Strawberry पर आया MS Dhoni का दिल, लेकिन हो गई इस बात की फिक्र

इंटरनेशल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद 'कैप्टन कूल' एमएस धोनी (MS Dhoni) आजकल फुर्सत के पल बिता रहे हैं. इस दौरान उनका दिल अपने ही फार्म हाउस (Farm House) में उगाई गई स्ट्रॉबरी (Strawberry) पर आ गया है.

खुद के Farm House की Strawberry पर आया MS Dhoni का दिल, लेकिन हो गई इस बात की फिक्र

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2020 (IPL 2020) के बाद मैदान में नजर नहीं आए हैं, लेकिन वो लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं. पिछले दिनों वो दुबई (Dubai) में छुट्टियां मनाते हुए नजर आए थे. अब उन्होंने अपने गृह नगर रांची (Ranchi) में स्थित फार्म हाउस (Farm House) का वीडियो शेयर किया जो तेजी से वायरल हो रहा है.

  1. महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं खेती
  2. फार्म हाउस में उगा रहे हैं फल
  3. मुर्गी और पशुपालन भी कर रहे हैं

स्ट्रॉबेरी पर आया माही का दिल

इस वीडियो में एमएस धोनी (MS Dhoni) अपने खेतों से स्ट्रॉबेरी (Strawberry) तोड़कर खा रहे हैं. शायद उन्हें ये फल काफी पसंद आ रहा है, तभी तो उन्होंने कैप्शन में लिखा,'मैं अगर फार्म पर जाता रहूंगा तो बाजार में जाने के लिए एक भी स्ट्रॉबेरी नहीं बचेगी.' धोनी के इस वीडियो को क्रिकेट फैंस काफी लाइक और शेयर कर रहे हैं.

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

यह भी पढ़ें- IND vs AUS Sydney Test Day 3 LIVE Cricket Updates

धोनी बने किसान

करीब 3 साल पहले एमएस धोनी ने रांची (MS Dhoni) के धुर्वा स्थित सेंबो फॉर्म हाउस में खेती और डेयरी का काम शुरू किया. अब यहां सब्जियां, फल भी उग रही हैं और दूध का उत्पादन भी किया जा रहा है. इसके अलावा यहां मध्य प्रदेश के मशहूर कड़कनाथ (Kadaknath) मुर्गे भी पाले जा रहे हैं.

VIDEO

Trending news