Advertisement
trendingNow13129044

अकाय के साथ कोहली तो अहान संग रोहित की मस्ती, पिता की ड्यूटी निभाते दिखे ROKO, मिनटों में वायरल हुआ VIDEO

Virat Kohli-Rohit Sharma: विराट कोहली और रोहित शर्मा इस समय पिता की ड्यूटी निभाने में व्यस्त हैं. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हिटमैन अपने बेटे अहान के साथ पार्क में मस्ती कर रहे हैं, वहीं विराट कोहली लंदन में अकाय के साथ सड़कों पर टहलते दिखे.

अकाय के साथ कोहली तो अहान संग रोहित की मस्ती (PHOTO- Screengrabs/X)
अकाय के साथ कोहली तो अहान संग रोहित की मस्ती (PHOTO- Screengrabs/X)

Virat Kohli-Rohit Sharma: टीम इंडिया के दो धुरंधर खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट और T20I से संन्यास के बाद से परिवार के साथ ज्यादा समय बिता रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसमें RO-KO पिता की ड्यूटी निभाते हुए नजर आ रहे हैं. रोहित और कोहली को उनके बेटों अहान और अकाय के साथ देखा गया, देखते ही देखते ये खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरफ फैल गई.

रोहित शर्मा अपने छोटे बेटे अहान के साथ एक मनोरंजन पार्क में मस्ती करते दिखे. हिटमैन अहान के साथ खिलौना ट्रेन में बैठे हुए दिखाई दिए. वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया. एक अन्य वीडियो में देख सकते हैं कि भिड़ को देखकर अहान थोड़े डरे हुए हैं. हालांकि, रोहित शर्मा पिता का कर्तव्य निभाते हुए बेटे के हाथ की उंगलियों को थामे हुए नजर आ रहे हैं.

पिता का फर्ज निभाते दिखे रोहित-कोहली

Add Zee News as a Preferred Source

रोहित शर्मा अपने बेटे के साथ पार्क में मस्ती करते दिखे, वहीं विराट कोहली और अकाय को लंदन में सड़कों पर टहलते हुए देखा गया. कोहली स्थानीय लोगों से बात करते नजर आए, जबकि छोटा अकाय एक प्यारे से वीडियो में उन्हें देखता रहा. ये दोनों मोमेंट भले ही अलग-अलग जगहों का है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस दोनों को जोड़ते हुए शेयर कर रहे हैं, जो लोगों का दिल जीत रहा है.

रोहित-कोहली का 'मिशन 2027 वर्ल्ड कप'

रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सिर्फ एकदिवसीय क्रिकेट में एक्टिव हैं और दोनों का लक्ष्य 2027 वर्ल्ड कप है. दोनों खिलाड़ी आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में एक साथ नजर आए थे, जहां कोहली ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 240 रन बनाए थे. आईपीएल 2026 के के बाद इसी साल भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान कोहली और रोहित अगली बार नीली जर्सी में मैदान पर नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: Asian Cup: ईरान का साइलेंट प्रोटेस्ट... महिला टीम ने राष्ट्रगान गाने से किया इनकार, फुटबॉल ग्राउंड पर मचा बवाल

 

About the Author
author img
Ritesh Kumar

स्पोर्ट्स की खबरें करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. ट्रेंडिंग न्यूज में डूब जाना शौक है. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. Zee News में सफर शुरू होने से पह...और पढ़ें

TAGS

Trending news