Virat Kohli Will Play Vijay Hazare Trophy: विराट कोहली ने बीसीसीआई और गौतम गंभीर के फरमान को मान लिया है. जी हां, विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार हो गए हैं. बता दें कि वो 15 साल के लंबे इंतजार के बाद इस घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे. उन्होंने आखिरी बार 2010 में विजय हजारे ट्रॉफी में एक मुकाबला खेला था.
Trending Photos
)
Virat Kohli Will Play Vijay Hazare Trophy: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने वनडे फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है. कोहली ने बीसीसीआई और गौतम गंभीर के फरमान को मान लिया है. जी हां, विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार हो गए हैं. बता दें कि वो 15 साल के लंबे इंतजार के बाद इस घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे. उन्होंने आखिरी बार 2010 में विजय हजारे ट्रॉफी में एक मुकाबला खेला था.
बता दें कि ये दावा उस रिपोर्ट के बाद किया जा रहा है, जिसमें ये कहा गया था कि विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने से इनकार कर दिया है. ये भी अफवाह थी कि कोहली और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच इसी बात पर अनबन भी हुई है. हालांकि, अब इन अटकलों पर लगाम लग गई है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने मंगलवार (2 दिसंबर) शाम को इसपर मुहर लगाते हुए कहा कि विराट कोहली ने ये कन्फर्म किया है कि वो विजय हजारे ट्रॉफी में उपलब्ध रहेंगे.
बता दें कि विराट कोहली ने अचानक विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने पर हामी भरी है, जिससे फैंस हैरान भी हैं. इसके पीछे की बड़ी वजह ये है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची वनडे में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड लेते हुए उन्होंने खुद कहा था कि मैं कभी भी बहुत ज्यादा तैयारी का समर्थक नहीं रहा. मेरा सारा क्रिकेट मानसिक रहा है. जब तक मुझे लगता है कि मैं मानसिक रूप से खेल सकता हूं, मैं अपने जीवन के हर दिन शारीरिक रूप से कड़ी मेहनत करता हूं. इसका अब क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं है. यह मेरे जीने का तरीका है.
बता दें कि विराट कोहली ने आखिरी बार 2009/10 सीजन में विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लिया था. इस टूर्नामेंट में उन्होंने आखिरी मैच 18 फरवरी, 2010 को खेला था.
ये भी पढ़ें: 25 साल से अटूट है अजीत अगरकर का ये धांसू रिकॉर्ड, बड़े-बड़े धुरंधर भी नहीं कर पाए ये करिश्मा!