Advertisement
trendingNow13207002

हार्दिक पांड्या को क्या हुआ... टीम के साथ नहीं कर रहे ट्रैवल? अगले मैच में भी सूर्या कर सकते हैं कप्तानी

Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस की टीम के लिए आईपीएल 2026 बुरे सपने जैसा साबित हुआ है. हार की हैट्रिक के बाद जीत नसीब हुई, लेकिन इसके बाद भी मुंबई के प्लेऑफ तक पहुंचने के आसार मुश्किल नजर आ रहे हैं. लेकिन सभी के जहन में सवाल है कि हार्दिक पांड्या को क्या हुआ जो पिछले मैच में नहीं खेले और अगले मैच के लिए भी टीम के साथ ट्रैवल नहीं कर रहे हैं. 

 

Hardik Pandya
Hardik Pandya

Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस की टीम के लिए आईपीएल 2026 बुरे सपने जैसा साबित हुआ है. हार की हैट्रिक के बाद जीत नसीब हुई, लेकिन इसके बाद भी मुंबई के प्लेऑफ तक पहुंचने के आसार मुश्किल नजर आ रहे हैं. हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर खूब सवाल उठे और फिर अचानक पिछले मैच में उनकी गैरमौजूदगी ने अलग कन्फ्यूजन खड़ा कर दिया है. लेकिन सभी के जहन में सवाल है कि हार्दिक पांड्या को क्या हुआ जो पिछले मैच में नहीं खेले और अब खबर है कि अगले मैच के लिए भी टीम के साथ ट्रैवल नहीं कर रहे हैं. 

पिछले मैच से क्यों बाहर हुए हार्दिक?

पिछले मैच में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कप्तानी की और लखनऊ की टीम के खिलाफ आसान जीत दर्ज की. टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उनकी हालत कुछ ठीक नहीं है जिसके चलते वह टीम का हिस्सा नहीं हैं. दरअसल, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पीठ में ऐंठन की वजह से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेले. 

एयरपोर्ट पर नहीं थे कप्तान

क्रिकेट से उनकी गैरमौजूदगी की आधिकारिक वजह उनकी सेहत बताई गई है, लेकिन ऐसी उम्मीद नहीं थी कि पीठ की ऐंठन उन्हें रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ होने वाले अगले मैच से भी बाहर रखेगी. मुंबई की टीम अगले मैच के लिए रवाना हुई तो हार्दिक टीम के साथ नजर नहीं आए. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर मुंबई इंडियंस टीम के सदस्यों के बीच हार्दिक नहीं थे.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें.. माही मार रहा है... या माही जा रहा है? अश्विन के बयान ने CSK फैंस के बीच मचाया हड़कंप

रिकेल्टन से हुआ सवाल

जब हार्दिक की चोट की गंभीरता के बारे में पूछा गया तो उनके साथी खिलाड़ी रयान रिकेटन ने माना कि उनके पास इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि उनके कब तक वापस आने की उम्मीद है मुझे तो आज दोपहर ही पता चला कि उनकी पीठ में ऐंठन है. इसलिए, मुझे इसकी गंभीरता के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. मैं इसे चोट भी नहीं कहूंगा और न ही मुझे पता है कि यह कितनी गंभीर है या उन्हें कैसा महसूस हो रहा है. लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि इस हफ्ते जब हम रायपुर के लिए रवाना होंगे, तो वह टीम के साथ वापस आ जाएंगे.'

About the Author
author img
Kavya Yadav

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस...और पढ़ें

TAGS

Trending news