Advertisement
trendingNow1693623

जब पापा धोनी के साथ मिलकर जीवा ने बचाई बेसुध चिड़िया की जान, देखिए तस्वीरें

लॉकडाउन के दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फुर्सत के पल अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं, इस दौरान उन्होंने बेटी के साथ मिलकर नेक काम किया है.

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा.
महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा.

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आजकल अपनी बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) के साथ जमकर समय बिता रहे हैं. पापा-बेटी के अपने रांची स्थित फार्महाउस जैसे घर में बाइक ड्राइव करने या पालतू कुत्तों के साथ खेलने जैसे वीडियो तकरीबन हर सप्ताह कई बार उनके फैंस को देखने को मिल जाते हैं. लेकिन इस खेल-खेल में दोनों ने साक्षी रावत (Sakshi Rawat) के साथ मिलकर अब एक नेक काम भी कर दिखाया है. तीनों ने मंगलवार शाम को एक बेसुध चिड़िया की जान भी बचाई. जीवा धोनी ने चिड़िया की जान बचाने की पूरी कहानी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

  1. धोनी और नन्ही बेटी ने किया नेक काम.
  2. एक प्यासी चिड़ियां को पिलाया पानी.
  3. काली दाढ़ी में दिखे महेंद्र सिंह धोनी.

यह भी पढ़ें- जॉर्ज फ्लॉयड के समर्थन में उतरे इरफान पठान, नस्लवाद के खिलाफ कही बड़ी बात

घर के लॉन में जीवा ने देखी थी चिड़िया
जीवा ने अपने इंस्टाग्राम पर चिड़िया के साथ धोनी की चार फोटो शेयर करते हुए बताया कि आज मैंने अपने लॉन में एक चिड़िया को बेसुध पड़े देखा. मैंने जोर से चिल्लाकर पापा और मम्मी को बुलाया. पापा ने चिड़िया को हाथ में लिया और उसे थोड़ा पानी पिलाया. कुछ देर बाद चिड़िया ने आंख खोली. हम सब बहुत खुश हुए. पोस्ट में जीवा ने आगे लिखा, हमने एक टोकरी में कुछ पत्तियां रखकर उसमें चिड़िया को बैठा दिया. मम्मा ने बताया कि यह क्रिम्सन-ब्रीस्टेड बार्बेट है, जिसे कॉपरस्मिथ भी कहते हैं. बहुत प्यारी छोटी सी चिड़िया. फिर अचानक से वो उड़ गई, मैं उसे रोकना चाहती थी, लेकिन मम्मा ने कहा कि वो अपनी मम्मा के पास चली गई है. मुझे यकीन है कि मैं फिर उसे जरूर देखूंगी.

Add Zee News as a Preferred Source

धोनी दिखाई दिए फिर से काली दाढ़ी और काले बाल में
जीवा के इन फोटो में एक और खास बात देखने को मिली. पिछले दिनों अपनी बढ़ी हुए सफेद दाढ़ी और बाल में बूढ़े से दिखाई दे रहे धोनी इन फोटो में फिर से दाढ़ी और बालों को काला कराए हुए दिखे. इसकी वजह से वो युवाओं जैसे दिखाई दे रहे हैं. इससे यह भी संकेत मिल गए हैं कि पिछले कई महीने से लॉकडाउन के कारण आम दुनिया से दूर रहे धोनी अब फिर से क्रिकेट की दुनिया में लौटने को पूरी तरह तैयार हो चुके हैं.

सीएसके ने भी लिखा रोचक कैप्शन
माही की आईपीएल (IPL) टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने भी जीवा की इस पोस्ट को नए कैप्शन के साथ अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. सीएसके ने धोनी का वो फोटो शेयर किया है, जिसमें उनके हाथ में चिड़िया बैठी है. टीम सीएसके ने कैप्शन में लिखा, मोस्ट वांटेड बडर्स आईव्यू. सीएसके के इस पोस्ट को करीब 2.33 लाख फैंस ने लाइक किया है और सैकड़ों ने इस पर कमेंट भी लिखे हैं.

ये भी देखें-

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news