CWG 2018 : संजीता चानू के गोल्ड जीतते ही यूं मिलने लगे बधाइयों के संदेश
Advertisement

CWG 2018 : संजीता चानू के गोल्ड जीतते ही यूं मिलने लगे बधाइयों के संदेश

भारत की महिला वेटलिफ्टर खिलाड़ी संजीता चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया. इसके बाद उन्हें बधाई संदेश मिलने लगे.

संचिता चानू को गोल्ड मेडल जीतने के बाद सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली : भारत की महिला वेटलिफ्टर खिलाड़ी संजीता चानू ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन शुक्रवार को भारत को इन खेलों में दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया. मणिपुर की संजीता ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर एक तरफा प्रदर्शन किया और महिलाओं की 53 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में भारत की झोली में एक और स्वर्ण डाला. संजीता इससे पहले भी कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड मेडल जीत चुकीं हैं.  

  1. संजीता चानू ने भारत को दूसरा गोल्ड दिलाया
  2. इससे पहले मीराबाई चानू ने भी स्वर्ण जिताया
  3. भारत को अब तक दो स्वर्ण और एक रजत मिला है

चानू ने स्नैच में 84 किलोग्राम का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया जो गेम रिकार्ड रहा. वहीं क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 108 किलोग्राम का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया और कुल 192 के कुल स्कोर के साथ सोने का तमगा अपने नाम करने में सफल रहीं. 

इससे पहले, खेलों के पहले दिन मीरबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम भारवर्ग में भारत को पहला स्वर्ण दिलाया था. संजीता ने ग्लास्गो में 2014 में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारत को स्वर्ण दिलाया था, लेकिन तब वह 48 किलोग्राम भारवर्ग में पीला पदक जीतने में सफल रही थीं. 

CWG 2018 : 12 साल की उम्र से वेटलिफ्टिंग में कमाल कर रही हैं संजीता चानू

संजीता के पदक जीतते ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई संदेश आने लगे. खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी ट्विटर पर संजीता को  बधाई दी.

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने भी संजीता को बधाई दी.

भारतीय क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी और वेरी वेरी स्पेशल के नाम से मशहूर वीवीएस लक्ष्मण ने भी बधाई दी.

केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी संजीता को बधाई दी.

वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने भी संजीता को बधाई दी.

मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपने अंदाज में इस तरह से बधाई दी.

इसके अलावा कई लोगों ने बधाईयां दी.
(इनपुट आईएएनएस)

Trending news