)
FIFA ने फ्रांस और मोरक्को के बीच होने वाले FIFA वर्ल्ड कप 2026 क्वार्टर फाइनल के लिए मैच ऑफिशियल्स का ऐलान कर दिया है. इस मैच का मैनेजमेंट अर्जेंटीना की एक टीम करेगी, जिसकी अगुआई चीफ रेफरी फाकुंदो टेलो करेंगे. इस फीफा वर्ल्ड कप में यह पहली बार है, जब किसी मैच के सभी मैच ऑफिशियल्स एक ही देश से होंगे. FIFA वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मैचों के लिए अनुभवी मैच ऑफिशियल्स की यह नियुक्ति FIFA की परंपरा के अनुसार है.
बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अब क्वार्टर फाइनल की पूरी तस्वीर साफ हो चुकी है. फ्रांस, मोरक्को, स्पेन, बेल्जियम, नॉर्वे, इंग्लैंड, अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड की टीमों ने क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 8 बेस्ट टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मैच होंगे. क्वार्टर फाइनल मैच 10 जुलाई से 12 जुलाई (भारतीय समयानुसार) तक खेले जाएंगे. क्वार्टर फाइनल दौर से 4 बेस्ट टीमें सेमीफाइनल दौर में पहुंचेंगी.
फाकुंदो टेलो इस हाई-प्रोफाइल वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नॉकआउट मैचों का अपना पिछला बेहतरीन अनुभव लेकर आएंगे. अर्जेंटीना का यह मैच ऑफिशियल कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 में पुर्तगाल बनाम मोरक्को क्वार्टर फाइनल के दौरान मौजूद था. मोरक्को ने उस मैच में पुर्तगाल को हराया था. फीफा वर्ल्ड कप में मोरक्को की टीम से जुड़ा यह फाकुंदो टेलो का लगातार दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच होगा.

फाकुंदो टेलो की मदद जुआन पाब्लो बेलाटी और गेब्रियल चाडे करेंगे, जबकि डारियो हेरेरा और क्रिस्टियन नवारो क्रमशः चौथे अधिकारी और रिजर्व असिस्टेंट रेफरी के तौर पर काम करेंगे. भारत में फैंस फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मैच टीवी पर United8 Sports 1 और 2 (SD और HD) पर देख सकते हैं, जबकि मैचों की लाइव-स्ट्रीमिंग ZEE5 पर सब्सक्रिप्शन के साथ की जा सकती है. इसके अलावा मैच का लाइव ब्लॉग और मैच से जुड़ी स्टोरीज आप https://zeenews.india.com/hindi पर पढ़ सकते हैं.
मैच रेफरी: फाकुंदो टेलो
असिस्टेंट रेफरी 1: जुआन पाब्लो बेलाटी
असिस्टेंट रेफरी 2: गेब्रियल चाडे
चौथा ऑफिशियल: डारियो हेरेरा
रिजर्व असिस्टेंट रेफरी: क्रिस्टियन नवारो