अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के रिलेशनशिप को लेकर हरभजन सिंह ने पहली बार बयान दिया है। हरभजन सिंह का कहना है कि यह विराट और अनुष्का का पर्सनल मामला है, इसलिए अन्य किसी को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। हरभजन ने मीडिया को इस मामले से दूर रहने की सलाह दी है। हरभजन सिंह ने कहा कि वह सिर्फ इतना कहना चाहते हैं कि अनुष्का और विराट की निजी जिंदगी है और हमें उनकी प्राइवेसी की इज्जत करनी चाहिए।
Trending Photos
नई दिल्ली: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के रिलेशनशिप को लेकर हरभजन सिंह ने पहली बार बयान दिया है। हरभजन सिंह का कहना है कि यह विराट और अनुष्का का पर्सनल मामला है, इसलिए अन्य किसी को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। हरभजन ने मीडिया को इस मामले से दूर रहने की सलाह दी है। हरभजन सिंह ने कहा कि वह सिर्फ इतना कहना चाहते हैं कि अनुष्का और विराट की निजी जिंदगी है और हमें उनकी प्राइवेसी की इज्जत करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि वह मीडिया से निवेदन करते हैं कि उनके इस मामले से दूर रहे और उन्हें अपनी जिंदगी जीने दे। गौरतलब है कि अभी हाल ही में विराट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए अनुष्का के खिलाफ बोलने वाले लोगों के खिलाफ 'शेम' लिखकर पोस्ट शेयर किया था। विराट ने लिखा था, ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए जो अनुष्का के बारे में गलत बातें कर रहे हैं।' हरभजन सिंह ने आईपीएल के पहले मैच में मुंबई इंडियंस की हार के बाद प्रेस कांफ्रेस में यह बात कही। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे विराट और अनुष्का के बारे में सवाल पूछे गए थे।