यौन शोषण के आरोप से घिरे हॉकी कप्तान सरदार सिंह महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की दी धमकी
Advertisement

यौन शोषण के आरोप से घिरे हॉकी कप्तान सरदार सिंह महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की दी धमकी

भारतीय हॉकी कप्तान सरदार सिंह ने उस महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी जिसने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

यौन शोषण के आरोप से घिरे हॉकी कप्तान सरदार सिंह महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की दी धमकी

चंडीगढ़ : भारतीय हॉकी कप्तान सरदार सिंह ने उस महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी जिसने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

सरदार ने दावा किया कि इस महिला ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट का गलत इस्तेमाल किया। अभी हॉकी इंडिया लीग में खेल रहे पंजाब वारियर्स टीम के कप्तान सरदार ने कहा कि जैसे ही उन्हें इस महिला की शिकायत से संबंधित दस्तावेज मिलेंगे, वह इन आरोपों का उचित जवाब देंगे।

हरियाणा पुलिस में डीएसपी पद पर काबिज सरदार ने दोहराया कि शिकायत करने वाली महिला और वह महज अच्छे मित्र हैं। यहां सेक्टर 42 स्टेडियम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा, ‘मेरा पूरा ध्यान हॉकी पर है। ये जो आरोप लगाये गये हैं, वो गलत हैं। जब रिपोर्ट आयेगी तो देखूंगा कि क्या कानूनी कार्रवाई की जाये।’ सरकार के साथ उनके वकील भी थे, उन्हें इस महिला से रिश्ते और उसके द्वारा लगाये गये आरोपों के बारे में भी काफी सवाल पूछे गये। इस मिडफील्डर ने उन आरोपों को भी खारिज किया कि उन्होंने पिछले साल इस महिला को गर्भपात कराने के लिये बाध्य किया था। 

उन्होंने कहा, ‘इस तरह की कोई चीज नहीं हुई। यह तो मुझे आपसे और उससे ही पता चला है। जब रिपोर्ट आयेगी और अगला कदम क्या होगा, मैं आपको सूचित कर दूंगा।’ इस महिला ने आरोप लगाया था कि सरदार ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। यह पूछने पर कि क्या उनकी इस महिला से सगाई हुई थी तो उन्होंने कहा, ‘देखिये, पिछली बार जब मैं स्पेन में खेल रहा था, उसने मेरे ईमेल देखे और पासवर्ड निकाल लिया। कुछ ट्वीट का भी गलत इस्तेमाल किया। उसने ट्विटर के जरिये घोषणा की कि हम जल्द ही शादी करेंगे, उस समय हम स्पेन में खेल रहे थे।’

Trending news