Advertisement
trendingNow13098321

ओलंपिक से पहले इस बड़े टूर्नामेंट पर भारत की नजर, मेजबानी का ठोका दावा, 7 देशों से टक्कर

AFC Asian Cup: एशियन फुटबॉल कन्फेडरेशन (एएफसी) ने बुधवार को कन्फर्म किया कि भारत उन छह सदस्य देशों में शामिल है जो 2031 में एएफसी एशियन कप की मेज़बानी के लिए बोली लगा रहे हैं. यह एशिया के सबसे बड़े इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट को आयोजित करने के लिए देश की तरफ से एक नई कोशिश है.

ओलंपिक से पहले इस बड़े टूर्नामेंट पर भारत की नजर, मेजबानी का ठोका दावा, 7 देशों से टक्कर

AFC Asian Cup: भारत अगले कुछ वर्षों में बड़े-बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाला है. क्रिकेट में तो लगातार टी20 या वनडे वर्ल्ड कप को होस्ट कर रहा है. यहां तक कि अन्य कुछ खेलों में भी वह इस तरह के इवेंट का आयोजन कर रहा है. अब भारत की नजर दुनिया के मशहूर खेलों में एक फुटबॉल पर है. भारत 2036 में ओलंपिक की मेजबानी से पहले 2031 में एएफसी एशियन कप फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी करना चाहता है. यह एशिया का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट है.

भारत के अलावा किन देशों ने दिया नाम?

एशियन फुटबॉल कन्फेडरेशन (एएफसी) ने बुधवार को कन्फर्म किया कि भारत उन छह सदस्य देशों में शामिल है जो 2031 में एएफसी एशियन कप की मेज़बानी के लिए बोली लगा रहे हैं. यह एशिया के सबसे बड़े इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट को आयोजित करने के लिए देश की तरफ से एक नई कोशिश है. यूनाइटेड अरब अमीरात फुटबॉल एसोसिएशन ने बोली प्रक्रिया से अपना नाम वापस ले लिया है. इससे अब भारत को ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, साउथ कोरिया, कुवैत के साथ-साथ किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान की संयुक्त बोली के साथ मुकाबला करना होगा. इस तरह भारत कुल 7 देशों से मुकाबला करेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

2031 के लिए बोली प्रक्रिया पूरी

एएफसी ने एक बयान में कहा, ''एएफसी एशियन कप 2031 के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया पिछले साल पूरी हो गई थी और इसमें पूरे महाद्वीप से काफी दिलचस्पी दिखी.'' इसमें आगे कहा गया कि एएफसी प्रेसिडेंट के दूरदर्शी नजरिए के तहत 2035 एडिशन के लिए बोली लगाने के इनविटेशन 27 अगस्त, 2025 को मेंबर एसोसिएशन को भेजे गए थे और सबमिशन 31 दिसंबर, 2025 को बंद हो गए

AIFF को सरकार का समर्थन

भारत की यह कोशिश पिछले साल ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) द्वारा 2031 टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जमा करने के बाद हुई है. इसके तुरंत बाद खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने सरकार का पूरा समर्थन दिया और कहा कि बड़े खेल इवेंट्स की मेजबानी करने से भारत की ग्लोबल पहचान बढ़ेगी, क्योंकि भारत 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने की अपनी महत्वाकांक्षा को पूरा करना चाहता है.

ये भी पढ़ें: भारत की ओलंपिक मेडलिस्ट ने 31 की उम्र में रचा इतिहास, नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर मचाई सनसनी

भारत ने अब तक नहीं की मेजबानी

भारत ने कभी भी एएफसी एशियन कप की मेजबानी नहीं की है. पूर्व AIFF अध्यक्ष प्रफुल पटेल के कार्यकाल के दौरान 2023 और 2027 एडिशन के लिए दी गई पिछली बोलियां वापस ले ली गई थीं. दिसंबर 2022 में कल्याण चौबे के पद संभालने के कुछ महीनों बाद भारत ने 2027 की रेस से भी अपना नाम वापस ले लिया. उस समय यह कहा गया कि बड़े इवेंट्स की मेजबानी करना भारत की रणनीतिक प्राथमिकताओं में शामिल नहीं था. इस फैसले के बाद सऊदी अरब एकमात्र उम्मीदवार बचा, जिसे मेजबानी के अधिकार मिल गए.

ये भी पढ़ें: U19 World Cup: अफगानिस्तान को रौंद रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में भारत, एरॉन जॉर्ज का शतक, वैभव-आयुष ने मचाया गर्दा

2035 के लिए इन देशों ने दिखाई दिलचस्पी

इस बीच एएफसी ने कहा कि जापान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और कुवैत ने 2035 में एशियन कप की मेजबानी में औपचारिक रूप से दिलचस्पी दिखाई है. कॉन्टिनेंटल बॉडी अब सभी बोली लगाने वाले सदस्य एसोसिएशनों के साथ मिलकर तय समय-सीमा, नियमों और मूल्यांकन प्रक्रियाओं के अनुसार विस्तृत बोली दस्तावेज जमा करने के लिए तालमेल बिठाएगी.

About the Author
author img
Rohit Raj

एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला होते हुए जी न्यूज में हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स...और पढ़ें

TAGS

Trending news