VIDEO: धोनी ने IPL में लगाया 111 मीटर लंबा छक्का और देखते रह गए विराट, गेल-रसेल को छोड़ा पीछे
Advertisement

VIDEO: धोनी ने IPL में लगाया 111 मीटर लंबा छक्का और देखते रह गए विराट, गेल-रसेल को छोड़ा पीछे

लक्ष्य का पीछा करते हुए धोनी ने पारी के आखिरी ओवर में उमेश यादव की गेंद धोनी ने इतनी जोर का प्रहार किया कि गेंद मैदान के बाहर ही चली गई.

कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने 30 मार्च को मुंबई के खिलाफ 101 मीटर का लंबा छक्का लगाया था. (फोटो साभारः ट्विटर)

नई दिल्ली : आईपीएल 2019 के रविवार को हुए दोनों ही मैच रोमांच से भरपूर थे. रविवार को पहला मैच बैंगलोर और चेन्नई के बीच खेला गया. इस मैच में रोमांच आखिरी ओवर तक अपनी चरम सीमा पर था. चेन्नई इस मैच को भले ही एक रन से हार गया हो लेकिन उसके कप्तान महेंन्द्र सिंह धोनी की पारी ने सबका दिल जीत लिया. धोनी ने अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए आखिरी ओवर तक कोशिश की लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे. सीएसके की टीम को आखिरी के इस ओवर में जीत के लिए 26 रनों की दरकार थी. लेकिन धोनी इसमें सिर्फ 24 रन ही बना सके.

IPL-12: धोनी ने 19वें ओवर में 3 बार सिंगल लेने से मना किया... और चेन्नई एक रन से हार गया

धोनी के छक्के ने जगाई उम्मीद
धोनी की नाबाद 84 रन की पारी इस मैच का आकर्षण का केंद्र रही. धोनी ने अपनी इस पारी में 7 छक्के और 5 चौके लगाए. धोनी के इन सात छक्कों में से एक ऐसा छक्का था जिसने सभी को हैरान कर दिया. धोनी के इस छक्के ने टीम की जीत की उम्मीद भी जिंदा कर दी थी. धोनी का यह छक्का आईपीएल 12 का अब तक का सबसे लंबा छक्का था. लक्ष्य का पीछा करते हुए धोनी ने पारी के आखिरी ओवर में उमेश यादव की गेंद धोनी ने इतनी जोर का प्रहार किया कि गेंद मैदान के बाहर ही चली गई. यह छक्का 111 मीटर लंबा था जो इस सीजन का सबसे लंबा छक्का था. आपको बता दे कि IPL 12  में अभी तक सबसे लंबे छक्के का रिकार्ड हार्दिक पांड्या के नाम पर था जिन्होंने 104 मीटर का छक्का लगाया था.

बता दें कि कोलकाता के आंद्रे रसल ने इस सीजन में 98 मीटर का छक्का लगाया था. कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने 30 मार्च को मुंबई के खिलाफ 101 मीटर का लंबा छक्का लगाया था. कोलकाता के ही बल्लेबाज क्रिस लिन ने भी इस सीजन में 102 मीटर का छक्का लगाया है. कोई भी बल्लेबाज धोनी के छक्के के करीब भी नहीं है. आपको बता दें कि धोनी आईपीएल में छक्कों का दोहरा शतक भी लगा लिया है. धोनी ने आईपीएल में अबतक 203 छक्के लगाए हैं. 

Trending news