VIDEO : चीते सी फुर्ती से धोनी ने उड़ाई डीविलयर्स की गिल्लियां
Advertisement

VIDEO : चीते सी फुर्ती से धोनी ने उड़ाई डीविलयर्स की गिल्लियां

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए आईपीएल मुकाबले में उन सभी के मुंह पर ताला जड़ दिया है, जो अब तक उनकी आलोचना कर रहे थे. 

RCB के डीविलयर्स के स्टंप RPS के धोनी ने उड़ाए  (Image credit: BCCI)

नई दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए आईपीएल मुकाबले में उन सभी के मुंह पर ताला जड़ दिया है, जो अब तक उनकी आलोचना कर रहे थे. 

इस मैच के दौरान धोनी अपने ही रंग में नजर आए. मैच के दौरान ऐसे दो पल आए, जब धोनी ने साबित कर दिया कि वे अब भी 'बॉस' हैं. मैच में बल्लेबाजी के दौरान धोनी ने  गगनचुंबी छक्का लगाया तो वहीं फील्डिंग के दौरान फिर वही पुरानी चीते जैसी तेजी दिखाई. पुणे की टीम ने बेंगलुरु को 27 रनों से मात दी.

बल्लेबाजी के साथ ही धोनी ने अपनी फुर्ती विकेट के पीछे भी दिखाई. बेंगलुरु की पारी के दौरान 11वें ओवर में इमरान ताहिर की गेंद पर धोनी ने एबी डीविलियर्स को स्टंप किया. दर्शकों को विकेट के पीछे एक बार फिर वही पुराना धोनी दिखा, जो पल झपकते ही विरोधियों की गिल्लियां बिखेर देता था.

पुणे की पारी के 14वें ओवर में जब महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे, तब बेंगलुरु के यजुवेंद्र चहल गेंदबाजी करने आए. तभी उनके ओवर की आखिरी गेंद पर धोनी ने आगे बढ़कर शानदार छक्का लगाया. 

छक्का इतना जोरदार था कि बॉल स्टेडियम की छत पर जा गिरी. धोनी के इस छक्के को आईपीएल 10 का अब तक का सबसे लंबा छक्का बताया गया. बेंगलुरु का जो मैदान अपनी टीम के समर्थन में शोर मचा रहा था, वह एक दम से धोनी-धोनी के नाम से गूंज उठा. धोनी ने 25 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का लगाया.

Trending news