IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स की हार को लेकर सोशल मीडिया पर आई MEMES की बाढ़
Advertisement

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स की हार को लेकर सोशल मीडिया पर आई MEMES की बाढ़

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल इतिहास की पहली ऐसी टीम है जिसने अपने पहले 3 विकेट शून्य के स्कोर पर गंवाए हैं, इसको लेकर ट्विटर पर जमकर मजाक उड़ाया गया है

कुछ इस तरह दिल्ली कैपिटल्स का उड़ा मजाक (फोटो-BCCI/IPL/TWITTER)

नई दिल्ली: आईपीएल 2020 (IPL 2020) के पहले क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 57 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई. मुंबई के सामने दिल्ली की टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. भले ही रोहित की सेना ने खराब शुरुआत की, लेकिन दिल्ली को आखिरकार हार नसीब हुई.

  1. दिल्ली कैपिटल्स टीम हुई नकाम
  2. 3 बल्लेबाज शून्य पर पवेलियन लौटे
  3. ट्विटर पर उड़ा दिल्ली का मजाक
  4.  

यह भी पढ़ें- ...तो इस वजह से इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने किया है नस्लवाद का सामना

दिल्ली को जीत के लिए 201 रन की जरूरत थी, लेकिन इस टीम के पहले 3 विकेट शून्य के स्कोर पर गिर गए. ट्रेंट बोल्ट ने पहला ओवर मेडन फेंका और अजिंक्य रहाणे और पृथ्वी शॉ को पवेलियन वापस भेज दिया. इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने शिखर धवन को डक आउट किया, फिर दिल्ली ने मैच में दोबारा वापसी नहीं की.

हलांकि मार्कस स्टोइनिस और अक्षर पटेल ने दिल्ली के स्कोर को निर्धारित 20 ओवर में 143/8 पर पहुंचा दिया. कैपिटल्स की इस खराब प्रदर्शन को लेकर क्रिकेट फैंस ने जमकर मजे लिए हैं. आइये देखते हैं कुछ बेहद फनी मीम्स.

 

Trending news