IPL छोड़ राजस्थान घूम रहे महेंद्र सिंह धोनी!, एक झलक पाने के लिए उमड़े फैंस
Advertisement

IPL छोड़ राजस्थान घूम रहे महेंद्र सिंह धोनी!, एक झलक पाने के लिए उमड़े फैंस

महेंद्र सिंह धोनी के बांसवाड़ा आने की बात जैसे ही लोगों को पता चली तो हर कोई धोनी की एक झलक देखने के लिए बेताब हो उठा.

ईपीएल की चेन्नई टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को राजस्थान के बांसवाड़ा पहुंचे.

जयपुर: आईपीएल की चेन्नई टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को राजस्थान के बांसवाड़ा पहुंचे. वह करीब साढ़े 10 बजे एक सीमेंट फैक्ट्री के किसी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे. धोनी निजी विमान से तलवाड़ा हवाई पट्टी पर उतरे. महेंद्र सिंह धोनी के बांसवाड़ा आने की बात जैसे ही लोगों को पता चली तो हर कोई धोनी की एक झलक देखने के लिए बेताब हो उठा. धोनी ने भी निराश नहीं किया और अपने प्रशंसकों से रूबरू हुए. उनके साथ फोटो भी खिंचवाई. महेंद्र सिंह धोनी के बांसवाड़ा आने की खबर पता चलते ही लोगों का हुजुम उमड़ा पड़ा. हर कोई अपने स्टार की एक झलक पाना चाहता था. एक बार तो ऐसा लगा कि भीड़ बेकाबू हो जाएगी. हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए काबू पाया. 

  1. धोनी एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने बांसवाड़ा पहुंचे
  2. महेंद्र सिंह धोनी अपने प्रशंसकों से रूबरू हुए 
  3. धोनी के आने की खबर पता चलते ही लोगों का हुजुम उमड़ा

धोनी ने आईपीएल में की जबर्दस्त वापसी 
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2018 में चेन्नई  की कप्तानी कर रहे हैं. चेन्नई दो साल के प्रतिबंध के बाद टूर्नामेंट में लौटी है. आईपीएल 2018 में धोनी और उनकी टीम काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है. 10 में से 7 मैच जीतकर माही की टीम अंकतालिका में दूसरे नंबर पर है. आईपीएल के 11वें सीजन में महेंद्र सिंह धोनी का परफॉर्मेंस भी काफी शानदार रहा है. धोनी ने 10 मैच खेलकर 90.00 की औसत और 165.89 की स्ट्राइक रेट से 360 रन बनाए हैं.

 

 

12वीं क्लास में हुआ था धोनी को 'पहला प्यार'
अपनी पर्सनल लाइफ को फैन्स से दूर रखने वाले महेंद्र सिंह धोनी की लव लाइफ के बारे में एक और नया खुलासा हुआ है. धोनी को पहला प्यार 12वीं क्लास में हुआ था और यही उनका पहला क्रश था. धोनी ने खुद अपने पहले क्रश के बारे में फैन्स को बताया है. गल्फ ऑयल इंडिया इस फ्रैंचाइजी का मुख्य स्पॉन्सर है. टीम की जर्सी पर भी इसका लोगो दिखाई पड़ता है. धोनी समेत टीम के कुछ सदस्य हाल ही में एक प्रमोशनल ईवेंट में पहुंचे और जमकर मस्ती की. यहीं, धोनी से उनके पहले क्रश के बारे में पूछा गया. धोनी पहले कुछ संकोच दिखाया और फिर अपने पहले क्रश का राज सबके सामने खोल दिया. इस दौरान धोनी ने खुद ही बताया कि जब वह 12वीं में पढ़ते थे तो स्वाति नाम की एक लड़की पर उनका क्रश था. यह 1999 की बात है. 

Trending news