IPL 2021: MS Dhoni की इस पुरानी गलती से CSK को हुआ नुकसान, ट्विटर पर फैंस ने दिए ये रिएक्शन
Advertisement

IPL 2021: MS Dhoni की इस पुरानी गलती से CSK को हुआ नुकसान, ट्विटर पर फैंस ने दिए ये रिएक्शन

IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ IPL 2021 के पहले ही मैच में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक पुरानी गलती CSK टीम पर भारी पड़ती हुई नजर आई.

MS Dhoni

मुंबई: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की एक पुरानी गलती CSK टीम पर भारी पड़ती हुई नजर आई. चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ IPL 2021 के पहले ही मैच में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

  1. धोनी खुद को बैटिंग ऑर्डर में नंबर 7 पर लेकर आए
  2. धोनी की पुरानी गलती CSK पर भारी पड़ती हुई नजर आई
  3. चेन्नई को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा

धोनी ने की ये बड़ी गलती 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी खुद को बैटिंग ऑर्डर में नंबर 7 पर लेकर आए. धोनी की ये गलती ही चेन्नई सुपर किंग्स पर भारी पड़ गई. सुरेश रैना जब फिफ्टी लगाकर बैटिंग कर रहे थे तो महेंद्र सिंह धोनी के पास इससे बेहतर मौका नहीं था.

गलत साबित हुआ ये फैसला 

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी जगह छठे नंबर पर रविंद्र जडेजा को भेज दिया. बल्लेबाजी के दौरान सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा के बीच गलतफहमी हो गई और रैना रन आउट हो गए. जडेजा की जगह धोनी उतरते तो रैना को इससे बेहतर साथ नहीं मिल सकता था. धोनी के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर की है.

महेंद्र सिंह धोनी नंबर 7 पर उतरे तो कुछ खास नहीं कर पाए और शून्य के स्कोर पर बोल्ड हो गए. इस तरह धोनी ने नंबर 7 पर आकर बड़ी गलती की. इससे पहले भी पिछले साल आईपीएल 13 के दौरान धोनी खुद को नंबर 7 पर लाते थे, जिससे टीम को नुकसान हुआ था.

बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली को 189 रनों का टारगेट दिया. इसके जवाब में दिल्ली ने तीन विकेट खोकर आठ गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. शिखर धवन ने 85 और पृथ्वी शॉ ने 72 रन की पारियां खेलीं.

Trending news