VIDEO: 12वीं क्लास में हुआ था धोनी को 'पहला प्यार', खुद बताया लड़की का नाम
Advertisement

VIDEO: 12वीं क्लास में हुआ था धोनी को 'पहला प्यार', खुद बताया लड़की का नाम

महेंद्र सिंह धोनी को पहला प्यार 12वीं क्लास में हुआ था और यही उनका पहला क्रश था. 

महेंद्र सिंह धोनी ने खोला अपने पहले क्रश का राज (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी काफी रिजर्व नेचर के हैं. वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी की बातें आसानी से शेयर नहीं करते हैं. क्रिकेट में तमाम ऊंचाइयां छूने वाले इस क्रिकेटर को कभी अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बोलते नहीं देखा. महेंद्र सिंह धोनी को पूरी दुनिया में एक बेहतरीन कप्तान और विकेटकीपर माना जाता है. भारत के वह एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और टी-20 का खिताब जीता है. दुनिया का कोई भी और कप्तान यह करिश्मा नहीं कर पाया है. 2016 में 'एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' नाम से उनके जीवन पर एक फिल्म आई थी. इस फिल्म में धोनी की जिंदगी से जुड़े कई राज लोगों के सामने आए थे. 

  1. चेन्नई टीम अंकतालिका में दूसरे नंबर पर
  2. धोनी ने 10 मैच खेलकर 360 रन बनाए हैं
  3. धोनी ICC की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं 

अपनी पर्सनल लाइफ को फैन्स से दूर रखने वाले महेंद्र सिंह धोनी की रोमांटिक लाइफ के बारे में लोगों को इसी फिल्म से पता चलता था. इस फिल्म के आने के बाद ही फैन्स को पता चला था कि साक्षी से पहले माही किसी और लड़की से प्यार करते थे, लेकिन अब धोनी की लव लाइफ के बारे में एक और नया खुलासा हुआ है. धोनी को पहला प्यार 12वीं क्लास में हुआ था और यही उनका पहला क्रश था. 

'एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म के मुताबिक, टीम इंडिया में जब धोनी की एंट्री हुई थी उस वक्त उनका अफेयर प्रियंका झा नाम की लड़की के साथ हुआ था. धोनी की मुलाकात प्रियंका से प्लेन में हुई थी और इसके बाद इनकी लवस्टोरी शुरू हो गई. महेंद्र सिंह धोनी और प्रियंका के बीच प्यार इतना बढ़ गया था कि यह दोनों शादी भी करना चाहते थे. इधर, महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर तेजी से बढ़ रहा था. धोनी एक टूर पर गए हुए थे, जहां उन्हें पता चला था कि एक सड़क दुर्घटना में प्रियंका की मौत हो गई है. 

fallback

प्रियंका की मौत के बाद धोनी काफी टूट गए थे. उन्हें इस सदमे से बाहर निकलने में तकरीबन एक साल का वक्त लगा था. इसके बाद धोनी प्रियंका की यादों से बाहर निकले और खुद को क्रिकेट में व्यस्त कर लिया. प्रियंका के बाद धोनी की जिंदगी में साक्षी आईं. धोनी ने 4 जुलाई 2010 को साक्षी रावत से शादी की. दोनों की एक बेटी जीवा है. 

fallback

लेकिन हाल ही में धोनी ने खुद अपने पहले क्रश के बारे में फैन्स को बताया है. गल्फ ऑयल इंडिया इस फ्रैंचाइजी का मुख्य स्पॉन्सर है. टीम की जर्सी पर भी इसका लोगो दिखाई पड़ता है. धोनी समेत टीम के कुछ सदस्य हाल ही में एक प्रमोशनल ईवेंट में पहुंचे और जमकर मस्ती की. 

यहीं, धोनी से उनके पहले क्रश के बारे में पूछा गया. धोनी पहले कुछ संकोच दिखाया और फिर अपने पहले क्रश का राज सबके सामने खोल दिया. इस दौरान धोनी ने खुद ही बताया कि जब वह 12वीं में पढ़ते थे तो स्वाति नाम की एक लड़की पर उनका क्रश था. यह 1999 की बात है. 

महेंद्र सिंह धोनी  आईपीएल 2018 में चेन्नई  की कप्तानी कर रहे हैं. चेन्नई दो साल के प्रतिबंध के बाद टूर्नामेंट में लौटी है. आईपीएल 2018 में धोनी और उनकी टीम काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है. 10 में से 7 मैच जीतकर माही की टीम अंकतालिका में दूसरे नंबर पर है. आईपीएल के 11वें सीजन में महेंद्र सिंह धोनी का परफॉर्मेंस भी काफी शानदार रहा है. धोनी ने 10 मैच खेलकर 90.00 की औसत और 165.89 की स्ट्राइक रेट से 360 रन बनाए हैं.

Trending news