स्टेडियम विवाद : जापान के खेल मंत्री शिमोमूरा ने दिया इस्तीफा
Advertisement

स्टेडियम विवाद : जापान के खेल मंत्री शिमोमूरा ने दिया इस्तीफा

जापान के खेल मंत्री हाकुबुन शिमोमूरा ने 2020 तोक्यो ओलंपिक के मुख्य स्टेडियम से जुड़ी योजना के रद्द होने के बाद इस्तीफा दे दिया है। इस स्टेडियम के निर्माण पर दो अरब अमेरिकी डालर खर्चा आ रहा था जिसके कारण इसकी काफी आलोचना हो रही थी।

टोक्यो : जापान के खेल मंत्री हाकुबुन शिमोमूरा ने 2020 तोक्यो ओलंपिक के मुख्य स्टेडियम से जुड़ी योजना के रद्द होने के बाद इस्तीफा दे दिया है। इस स्टेडियम के निर्माण पर दो अरब अमेरिकी डालर खर्चा आ रहा था जिसके कारण इसकी काफी आलोचना हो रही थी।

शिमोमूरा ने हालांकि कहा है कि अगले महीने संभावित मंत्रिमंडल बदलाव तक वह काम करते रहेंगे जैसा कि प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने उनसे आग्रह किया है। स्टेडियम विवाद के कारण नये आयोजन स्थल के पूरा होने की तारीख भी आगे खिसक गई है जिसके कारण जापान के खेल अधिकारियों को शर्मसार होना पड़ा है और उन्हें 2019 रग्बी विश्व कप मैचों के लिए वैकल्पिक स्थल ढूंढना होगा।

शिमोमूरा ने आज प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘मैं कल रात प्रधानमंत्री को फोन पर इस्तीफे की पेशकश की। मैंने मुसीबत खड़ी की और लोगों को परेशानी में डाला।’ शिमोमूरा इसके साथ ही छह महीने का मंत्रालय वेतन भी लौटाएंगे जो लगभग नौ लाख येन (7500 अमेरिकी डालर) होता है। हालांकि श्मिोमूरा की 1315000 येन प्रतिमाह के संसदीय वेतन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Trending news