श्रीलंका ने अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया
Advertisement

श्रीलंका ने अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया

श्रीलंका क्रिकेट ने सोमवार को जिरोम जयारत्ने को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया।

कोलंबो : श्रीलंका क्रिकेट ने सोमवार को जिरोम जयारत्ने को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया।

पूर्व अंडर 19 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी 49 साल के जयारत्ने अक्तूबर में वेस्टइंडीज के श्रीलंका दौरे के दौरान टीम का प्रभार संभालेंगे।

पाकिस्तान और भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला गंवाने के बाद पिछले हफ्ते मर्वन अटापट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। भारत ने मेजबान टीम को 2-1 से हराकर श्रीलंका में 22 साल बाद टेस्ट श्रृंखला जीती थी।

दक्षिण अफ्रीका के ग्राहम फोर्ड या श्रीलंका के चंदिका हथुरूसिंघे को नियुक्त करने की योजना से पहले यह अंतरिम नियुक्ति की गई है।

Trending news