जानिये, धोनी ने 2011 वर्ल्‍ड कप जीत के बाद क्‍यों मुड़वाये थे अपने सिर के बाल
Advertisement

जानिये, धोनी ने 2011 वर्ल्‍ड कप जीत के बाद क्‍यों मुड़वाये थे अपने सिर के बाल

भारत में टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है और टीम इंडिया को इसका प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। इस बात में दम इसलिए नजर आ रहा है चूंकि महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारत कई खिताब अब तक अपने नाम कर चुका है। साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कमान बखूबी संभालते हुए अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत को आईसीसी वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था। इस पूरे अभियान के दौरान धोनी ने अपने क्रिकेटीय कौशल का बखूबी परिचय दिया था। मगर खिताबी जीत के बाद धोनी ने अपने सिर के बालों को मुड़वा लिया था और फिर बालों का अर्पण भी किया। आपको यहां बताते हैं कि धोनी के ऐसा करने के पीछे क्‍या कारण था।

जानिये, धोनी ने 2011 वर्ल्‍ड कप जीत के बाद क्‍यों मुड़वाये थे अपने सिर के बाल

नई दिल्‍ली : भारत में टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है और टीम इंडिया को इसका प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। इस बात में दम इसलिए नजर आ रहा है चूंकि महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारत कई खिताब अब तक अपने नाम कर चुका है। साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कमान बखूबी संभालते हुए अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत को आईसीसी वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था। इस पूरे अभियान के दौरान धोनी ने अपने क्रिकेटीय कौशल का बखूबी परिचय दिया था। मगर खिताबी जीत के बाद धोनी ने अपने सिर के बालों को मुड़वा लिया था और फिर बालों का अर्पण भी किया। आपको यहां बताते हैं कि धोनी के ऐसा करने के पीछे क्‍या कारण था।

2011 में वर्ल्‍ड कप खिताब पर कब्‍जा जमाने के बाद धोनी मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर विजयी ट्रॉफी के साथ नजर आए थे। अचानक इस दौरान उनका एक अलग लुक सामने आया। धोनी ने टीम इंडिया की लोगो लगी सूट पहन रखी थी, उनके हाथ में विजयी ट्रॉफी थी लेकिन उनके सिर पर बाल गायब थे। जबकि श्रीलंका के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले के दौरान धोनी काफी स्‍टाइलिश लुक में थे और सिर पर घने बाल थे। कोई उस लम्‍हा को कैसे भूल सकता है जब धोनी ने क्रीज पर आकर भारतीय पारी को संभाला था और छक्‍का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।

फाइनल में जीत के बाद जब धोनी सार्वजनिक तौर पर सामने आए तो उनके सिर पर बाल नहीं थे चूंकि उन्‍होंने अपने बालों को मुड़वा लिया था। कहा जाता है कि धोनी ने यह मन्‍नत मांगी थी कि यदि वर्ल्‍ड कप में जीत मिलने पर वे अपने सिर के बाल मुड़वा लेंगे। इसी वजह से धोनी ने अपना बाल मुड़वाया था। एक हिंदी न्‍यूज चैनल के कार्यक्रम में भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने भी इस बारे में खुलासा करते हुए कहा था कि मैदान पर जीत के बाद हम सभी ड्रेसिंग रूम पहुंचे और जश्‍न मना रहे थे। इसके बाद जब हम लोग बैठे थे तो तभी धोनी बीच में कुछ देर के लिए उठकर बाहर चले गए। जब वे वापस लौटे तो उनके सिर पर बाल नहीं थे और उन्‍होंने अपने बालों को मुड़वा लिया था। हरभजन ने यह राज खोलते हुए कहा था कि धोनी ने ऐसा इसलिए किया, चूंकि उन्‍होंने मन्‍नत मांगी थी कि खिताबी जीत मिलने पर वे अपने बालों को मुड़वा लेंगे। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई कि धोनी ने अपने बालों को क्‍यों मुड़वाया था।

 

वैसे भी 2011 आईसीसी वर्ल्ड कप के फाइनल के लम्‍हे को भला कौन भूल सकता है। 28 साल के बाद भारत के पास मौका आया था दोबारा वर्ल्ड कप जीतने का। श्रीलंका के खिलाफ 274 रन का पीछा करते हुए जब भारत सचिन तेंदुलकर, सहवाग और कोहली के विकेट खोकर दबाब में आ चुका था, तब कप्तान धोनी ने युवराज से पहले क्रीज पर उतरने का फैसला किया और शानदार बल्लेबाजी करते हुए न केवल 79 गेंदों पर 91 रन बनाए, बल्कि गौतम गंभीर को भी संयम बरतकर खेलने की नसीहत देते लंबी पारी खेलने के लिए प्रेरित किया। धोनी ने आखिर में कुलसेकरा की गेंद पर छक्का लगाते हुए भारत को वर्ल्ड कप दिला दिया।

 

Trending news