ओलंपिक के पदकवीरों का दिल्ली में हुआ सम्मान, खेल मंत्री बोले- नीरज ने मेडल ही नहीं दिल भी जीता
Advertisement

ओलंपिक के पदकवीरों का दिल्ली में हुआ सम्मान, खेल मंत्री बोले- नीरज ने मेडल ही नहीं दिल भी जीता

टोक्यो ओलंपिक में भारत का नाम ऊंचा करके लौटे सभी पदकवीरों और अन्य खिलाड़ियों का सम्मान दिल्ली के अशोक होटल में सोमवार को हुआ. बता दें कि भारत के एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल जीता था.

नीरज चोपड़ा
LIVE Blog

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में भारत का नाम ऊंचा करके लौटे सभी पदकवीरों और अन्य खिलाड़ियों का दिल्ली के अशोक होटल में सोमवार को सम्मान हुआ. बता दें कि भारत के एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचते हुए गोल्ड मैडल जीता था. नीरज चोपड़ा ने भारत को 13 साल बाद ओलंपिक में गोल्ड मेडल जिताया.

नीरज चोपड़ा को लाइव टीवी पर देखने के लिए यहां क्लिक करें

09 August 2021
20:55 PM

आपकी जीत ने पूरे देश को खुश कर दिया- ठाकुर

 

20:48 PM

मनप्रीत ने किया सबको धन्यवाद 

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत ने कहा, 'मैं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, भारत सरकार और भारतीय ओलंपिक संघ एवं सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने मुश्किल समय में भी हमारी मदद की.'

20:47 PM

रवि दहिया को किया गया सम्मानित

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और कानून मंत्री और पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कुश्ती में रजत पदक विजेता रवि दहिया को सम्मानित किया.

 

20:31 PM

ये पूरे देश का मेडल है- नीरज

टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने कहा, 'सबको धन्यवाद! ये गोल्ड मेडल मेरा नहीं पूरे देश का है. मुझे लगता है आप अपना 100% दो और किसी से डरो नहीं.' नीरज चोपड़ा ने कहा, 'आप सब की दुआएं थीं. बहुत अच्छा लग रहा है. आगे और मेहनत करूंगा. मेहनत करके आगे और भी मेडल जीतूंगा.'

20:22 PM

नीरज चोपड़ा को खेल मंत्री ने किया सम्मानित

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और कानून मंत्री और पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को सम्मानित किया.

 

20:19 PM

महिला हॉकी टीम पर पूरे देश को गर्व है- ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा, '41 साल इंतजार के बाद हॉकी में मेडल जीतकर पुरुष हॉकी टीम ने जो आने वाली पीढ़ियों में जज्बा और जुनून भरा है, उसके लिए उनको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं. महिला हॉकी टीम ने भी जो शानदार प्रदर्शन किया है उसके लिए पूरे भारत को अपनी बेटियों पर गर्व है.'

20:13 PM

खेल मंत्री ने 'योद्धाओं' को किया सम्मानित

 

20:07 PM

इतिहास रचने वाली हॉकी टीम का सम्मान 

टोक्यो ओलंपिक में पुरुष हॉकी में भारत को कांस्य पदक मिला. इसके लिए पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू और केंद्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणित ने सम्मानित किया. 

 

20:06 PM

बजरंग पूनिया को भी किया गया सम्मानित

पहलवान बजरंग पुनिया को ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणित ने सम्मानित किया.

19:57 PM

लवलिना बोरगोहेन को किया गया सम्मानित

भारतीय मुक्केबाज लवलिना बोरगोहेन को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सम्मानित किया. लवलिना बोरगोहेन ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था. इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणित भी मौजूद थे.

19:39 PM

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में आयोजित टोक्यो ओलंपिक पदक विजेताओं के अभिनंदन समारोह में कहा, 'ये शाम ओलंपिक में भारत का नाम बढ़ाने वाले खिलाड़ियों की शाम है. मैं सभी पदक विजेताओं को 135 करोड़ लोगों की तरफ से बधाई देता हूं. नीरज चोपड़ा आपने मेडल ही नहीं दिल भी जीता है.'

19:32 PM

देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है: नीरज

 

19:22 PM

दिल्ली के अशोक होटल में विजेताओं का सम्मान समारोह जारी

 

19:14 PM

भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम ने अशोका होटल में जश्न मनाया

टोक्यो से आज भारत वापस लौटी भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों ने अशोका होटल पहुंचकर केक काटा. इस दौरान महिला खिलाड़ियों ने राष्ट्रगान भी गाया.

 

18:52 PM

भारतीय महिला हॉकी टीम ने काटा केक

टोक्यो से आज भारत वापस लौटी भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों ने अशोका होटल पहुंचकर केक काटा. इस दौरान महिला खिलाड़ियों ने राष्ट्रगान भी गाया. 

 

18:47 PM

बजरंग पूनिया भी पहुंचे अशोका होटल

 

 

18:16 PM

अशोका होटल पहुंचे नीरज चोपड़ा

 

18:07 PM

कुछ ही देर में पदकवीरों का सम्मान 

टोक्यो ओलंपिक में भारत का नाम  करके लौटे सभी पदकवीरों और अन्य खिलाड़ियों का कुछ ही देर में दिल्ली के अशोका होटल में सम्मान किया जाएगा. समारोह में बड़े-बड़े नेता मौजूद हैं. अशोका होटल में सभी पदकवीरों और अन्य खिलाड़ियों का स्वागत खेल मंत्रालय, स्पोर्ट्स अथॉरिटी द्वारा किया जा रहा है.

17:46 PM

होटल अशोका के लिए रवाना हुए खिलाड़ी

 

17:42 PM

ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले बजरंग का जोरदार स्वागत 

 

17:41 PM

Tokyo Olympics में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा जापान से दिल्ली पहुंचे. इस दौरान भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने नीरज का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया.

 

 

17:40 PM

LIVE : 'Golden Boy' Neeraj Chopra का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

 

17:30 PM

'हम आने वाले समय में गोल्ड मेडल जीतेंगे'

टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने वाली बॉक्सर लवलीना के कोच सिव सिंह ने ANI से कहा कि ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीतना एक अच्छी उपलब्धि है, लेकिन मुझे भरोसा है कि हम भविष्य में गोल्ड जीतेंगे. 

 

17:25 PM

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खिलाड़ियों से बात करेंगे PM

पीएम नरेंद्र मोदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खिलाड़ियों से रूबरू हो सकते हैं. इसमें केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर समेत पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी और भारत सरकार के अफसर भी मौजूद रहेंगे.

17:24 PM

अचानक बदल गया सम्मान समारोह का वेन्यू   

होटल अशोका में इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. आपको बता दें कि इससे पहले सम्मान समारोह का कार्यक्रम मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में किया जाना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से अब वेन्यू बदलकर होटल अशोका कर दिया गया है. यह कार्यक्रम शाम 6.30 बजे शुरू होगा.

17:22 PM

हरियाणा के खेल मंत्री पहुंचे अशोका होटल

अशोका होटल में सभी पदकवीरों और अन्य खिलाड़ियों का स्वागत खेल मंत्रालय, स्पोर्ट्स अथॉरिटी द्वारा किया जा रहा है. वहीं, हरियाणा के खेल मंत्री और पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह भी अशोका होटल पहुंचे हैं.

17:19 PM

स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचा रवि दहिया का परिवार

टोक्यो ओलंपिक खेलों में कुश्ती में सिल्वर मेडल जीतने वाले रवि दहिया का स्वागत करने उनका पूरा परिवार एयरपोर्ट पहुंच गया है. रवि के पिता ने एएनआई से कहा कि हमारे गांव के लोग काफी खुश हैं और ऐसे पल बहुत कभी-कभी आते हैं.

  

17:09 PM

घर पहुंचकर अच्छा लग रहा है- नीरज चोपड़ा

टोक्यो ओलंपिक से गोल्ड मेडल जीत कर भारत लौटे नीरज चोपड़ा ने कहा कि घर वापसी पर वो बहुत ही ज्यादा अच्छा महसूस कर रहे हैं. बता दें कि भारत को 13 साल बाद ओलंपिक गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज के स्वागत के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर  उनका पूरा परिवार और गांव वाले आए हैं. 

16:59 PM

दिल्ली एयरपोर्ट से अशोका होटल पहुंचेंगे धुरंधर

टोक्यो में भारत के लिए इतिहास रचने वाले ये खिलाड़ी अब दिल्ली एयरपोर्ट से सीधा अशोका होटल जाएंगे. यहां इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. 

16:56 PM

टोक्यो से लौटने के बाद खिलाड़ियों की पहली तस्वीरें 

 

16:48 PM

देश का नाम रोशन कर ओलंपिक के पदक विजेता भारत वापस लौट आए हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर इन ओलंपिक धुरंधरों का जोरदार स्वागत हुआ. भारत को इस ओलंपिक में कुल 7 पदक मिले. यह भारत का लंदन ओलंपिक 2012 से भी बेहतरीन प्रदर्शन रहा. भारत को कुल 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल मिले. 

 

 

16:37 PM

टोक्यो से दिल्ली पहुंचे भारतीय खिलाड़ी

 

16:28 PM

Welcome Champions: एयरपोर्ट तैयार, विजेताओं का इंतज़ार

 

16:28 PM

पदकवीरों का होगा सम्मान 

टोक्यो ओलंपिक में भारत का नाम ऊंचा करके लौटे सभी पदकवीरों और अन्य खिलाड़ियों का सम्मान दिल्ली के अशोका होटल में शाम 6.30 बजे से किया जाएगा.

16:17 PM

नीरज को अपने कॉलेज से मिलेगा बड़ा इनाम 

ओलंपिक में भारत का झंडा लहराने वाले नीरज चोपड़ा पर अब उनका कॉलेज भी बड़ी धनवर्षा करेगा. नीरज लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से बीए की पढ़ाई कर रहे हैं और अब वहीं से उन्हें 50 लाख रुपये का नकद इनाम मिलेगा. इसके अलावा बजरंग पूनिया को एलपीयू 10 लाख रुपये इनाम के रूप में देगा. बता दें कि बजरंग वहां से एमए की पढ़ाई कर रहे हैं. 

 

14:27 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सम्मान समारोह के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खिलाड़ियों से बातचीत कर सकते हैं.

14:26 PM

ओलंपिक प्लेयर्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के अलावा, सीआईएसएफ और डॉग स्क्वायड टीमों को भी तैनात किया गया है.

13:58 PM

खिलाड़ियों की वापसी को लेकर दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी की, कोरोना के मद्देनजर कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन किया जाएगा. 

11:56 AM

नीरज के अलावा बाकी खिलाड़ियों पर भी इनामों की बारिश हो रही है. यूएई (UAE) के वीपीएस हेल्थकेयर (VPS Healthcare) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शमशीर वायलिल (Shamsheer Vayalil) ने सोमवार को भारतीय गोलकीपर (Goalkeeper) पीआर श्रीजेश (PR Sreejesh) के लिए 1 करोड़ रुपये के नकद इनाम देने का ऐलान किया. 

11:18 AM

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारी दिल्ली एयरपोर्ट पर करेंगे खिलाड़ियों का स्वागत

11:17 AM

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'खिलाड़ियों का दमदार स्वागत होगा.'

11:14 AM

लोकसभा और राजसभा में टोक्यो ओलंपिक के मेडल विनर्स को बधाई दी गई.

11:13 AM

नीरज के माता-पिता, उनकी बहन और चाचा पानीपत से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं.

10:58 AM

नीरज चोपड़ा के माता-पिता, उनकी बहन और चाचा अब से कुछ ही देर में पानीपत में अपने घर से दिल्ली के लिए होंगे रवाना.

10:29 AM

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport, New Delhi) पर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) के साथ बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) और लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) भी मौजूद रहेंगे. 

09:58 AM

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक ओलिम्पिक मेडल विनर्स का सम्मान समारोह मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में नही होगा. अब ये दिल्ली के अशोका होटल में शाम 6.30 पर होगा.

09:58 AM

भारत लौटने पर सबसे पहले क्या करेंगे नीरज?

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने Zee News के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बताया था कि भारत लौटने के बाद वो सबसे पहले घर घर जाएंगे और अपने परिवार के साथ खाना खाएंगे. उसके बाद अगले कॉम्पिटीशन के लिए तैयारी शुरू कर देंगे. ओलंपिक की तैयारियों की वजह से उन्हें परिवार से दूर रहना पड़ता था.

 

09:57 AM

टोक्यो ओलंपिक में रचा इतिहास

भारत के एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में इतिहास रच दिया है. उन्होंने एक सदी से भी ज्यादा लंबे इंतजार के बाद भारत को एथलेटिक्स (Athletics) में ओलंपिक गोल्ड मेडल (Gold Medal) दिला दिया. जैवलिन थ्रो (Javelin Throw) के फाइनल में उन्होंने 87.58 की दूरी तक भाला फेंका.
 

fallback

09:56 AM

नीरज का होगा जोरदार स्वागत

दिल्ली एयरपोर्ट पर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) के स्वागत की पूरी तैयारी कर ली गई है, उन्हें रिसीव करने के लिए उनके गांव के लोग भी मौजूद रहेंगे, नीरज के लिए नई दिल्ली के अशोक होटल में शाम 6:30 बजे से सम्मान समारोह रखा गया है, जिसमें कई पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी भी शामिल होंगे. केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) नीरज सहित अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे.
 

fallback

09:40 AM

नई दिल्ली, महिमा कटारिया: भारत के 'गोल्डन ब्वॉय' नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारत का नाम रोशन करने के बाद आज शाम अपने वतन लौटने वाले हैं, शाम करीब 4 बजे के बाद इस स्टार एथलीट  की फ्लाइट नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport, New Delhi) पर लैंड करेगी

09:39 AM

 

Trending news