महेश भूपति भी खेल रत्न के हकदार : सानिया
Advertisement

महेश भूपति भी खेल रत्न के हकदार : सानिया

खेल रत्न से सम्मानित भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कहा कि दिग्गज खिलाड़ी महेश भूपति भी इस सम्मान के दावेदार हैं और उन्हें उम्मीद है कि निकट भविष्य में भूपति को भी यह पुरस्कार मिलेगा।

महेश भूपति भी खेल रत्न के हकदार : सानिया

नई दिल्ली : खेल रत्न से सम्मानित भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कहा कि दिग्गज खिलाड़ी महेश भूपति भी इस सम्मान के दावेदार हैं और उन्हें उम्मीद है कि निकट भविष्य में भूपति को भी यह पुरस्कार मिलेगा।

आज सानिया को खेल रत्न प्रदान किया गया। लिएंडर पेस के बाद सानिया यह सर्वोच्च खेल पुरस्कार पाने वाली दूसरी टेनिस खिलाड़ी हैं।

सानिया ने कहा, ‘‘हम देश के लिए खेलते हैं और अगर सरकार हमारी उपलब्धि को स्वीकारती है तो हमें गर्व होता है। इससे मुझे अच्छा करने का प्रोत्साहन और प्रेरणा मिलेगी।’’ 

 

Trending news