खुल गया राज! स्टंप के पीछे रहकर खिलाड़ियों को क्या-क्या निर्देश देते हैं धोनी
Advertisement

खुल गया राज! स्टंप के पीछे रहकर खिलाड़ियों को क्या-क्या निर्देश देते हैं धोनी

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर हमेशा चुस्त-दुरुस्त और चौंकन्ना रहते है। वह विकेट कीपिंग करते हुए भी फिल्ड के प्लेसमेंट से लेकर हर चीज पर अपनी पैनी नजर रखते हैं। वो विकेट कीपिंग करते हुए हमेशा विकेटों के पीछे रहते हैं लिहाजा उन्हें हर वक्त मौके के लिहाज से सजाई गई फिल्डिंग का पता होता है और इसमें वह हमेशा हालात के मुताबिक बदलाव भी करते है।

खुल गया राज! स्टंप के पीछे रहकर खिलाड़ियों को क्या-क्या निर्देश देते हैं धोनी

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर हमेशा चुस्त-दुरुस्त और चौंकन्ना रहते है। वह विकेट कीपिंग करते हुए भी फिल्ड के प्लेसमेंट से लेकर हर चीज पर अपनी पैनी नजर रखते हैं। धोनी को विकेट कीपिंग करते हुए हर वक्त मौके के लिहाज से सजाई गई फिल्डिंग का पता होता है और इसमें वह हमेशा हालात के मुताबिक बदलाव भी करते है।

टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी स्टंप के पीछे क्या-क्या बोलते हैं यह आयरलैंड मैच के दौरान रिकॉर्ड हो गई। सूत्रों के मुताबिक स्टंप पर लगे माइक में धोनी की ये बातें रिकॉर्ड हो गईं। आयरलैंड के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मुकाबले में धोनी अपनी टीम से यह कहते सुने गए। धोनी को स्टंप के पीछे यह सब बोलते हुए सुना गया।

- आगे से मारने दो।
- रायडु जाग के जरा, उसके पैर कैसे हिल रहे हैं, देखकर थोड़ा एंटिसिपेट कर। वॉलीबॉल की तरह खड़ा हुआ है बीच पे।
- शमी थोड़ा पीछे हो जा।

Trending news