वह दुखद हादसा जिससे टूटकर क्रिकेट छोड़ने तक की सोचने लगे महेंद्र सिंह धोनी
Advertisement

वह दुखद हादसा जिससे टूटकर क्रिकेट छोड़ने तक की सोचने लगे महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन के जीवन पर आधारित फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो चुकी है और अब दर्शकों को महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म 'महेंद्र सिंह धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी'  का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म धोनी के जिंदगी के कुछ अनछुए पहलू को भी सामने लाएगी।   

वह दुखद हादसा जिससे टूटकर क्रिकेट छोड़ने तक की सोचने लगे महेंद्र सिंह धोनी

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन के जीवन पर आधारित फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो चुकी है और अब दर्शकों को महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म 'महेंद्र सिंह धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी'  का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म धोनी के जिंदगी के कुछ अनछुए पहलू को भी सामने लाएगी।   

इस फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी का किरदार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म धोनी के सामान्य जिंदगी से उनके क्रिकेटर बनने की कहानी बयां करेगी जिसमें कई रोचक किस्से और प्रसंग आएंगे। एक किस्सा उनके क्रिकेट छोड़ने के बारे में भी है।

'इंडिया टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के एक हिस्से में धोनी की दुखद प्रेम कहानी भी होगी। बहुत कम लोगों को पता होगा कि साक्षी रावत से नजदीकियां बढ़ने और शादी करने से पहले धोनी प्रियंका झा नाम की लड़की से प्रेम करते थे। रिपोर्ट के अनुसार धोनी जब भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने में जुटे थे उसी दौरान एक भयंकर कार दुर्घटना में उन्होंने प्रियंका को खो दिया।  

प्रियंका झा की मौत ने धोनी पर गहरा प्रभाव डाला। इस हादसे के बाद धोनी करीब एक साल तक काफी परेशान रहे। यहां तक कि वह क्रिकेट छोड़ने तक की सोचने लगे। हालांकि, उन्होंने अपने इस बुरे वक्त से लड़ाई की और थोड़े समय बाद क्रिकेट के बड़े नामों में खुद को शुमार कर लिया। बाद में भारतीय कप्तान ने अपने बचपन की दोस्त साक्षी से शादी कर ली। धोनी की एक बच्ची है।  

रिपोर्ट में कहा गया कि धोनी हालांकि, प्रियंका झा वाले किस्से को फिल्म की कहानी में जोड़ना नहीं चाहते थे लेकिन फिल्म के निर्माताओं ने उन्हें भरोसे में लिया तब जाकर वह राजी हुए।

अभिनेत्री दिशा पटानी फिल्म में प्रियंका झा का किरदार निभाती दिखेंगी। 'महेंद्र सिंह धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' आगामी 30 सितंबर को रिलीज होगी।

Trending news