युवराज ने अपने बर्थडे पर हेजल के बारे में बताया था: मां शबनम सिंह
Advertisement

युवराज ने अपने बर्थडे पर हेजल के बारे में बताया था: मां शबनम सिंह

टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर युवराज सिंह की अदाकारा हेजल कीच के साथ इंडोनेशिया के बाली में हुई सगाई की खबर पर उनकी मां ने मुहर लगा दी है। युवराज की मां शबनम सिंह ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि दोनों की सगाई हो चुकी है। उन्होंने शादी की तारीख को लेकर कहा कि यह तय नहीं है लेकिन शादी अगले साल होने की संभावना है।

युवराज ने अपने बर्थडे पर हेजल के बारे में बताया था: मां शबनम सिंह

नई दिल्ली: टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर युवराज सिंह की अदाकारा हेजल कीच के साथ इंडोनेशिया के बाली में हुई सगाई की खबर पर उनकी मां ने मुहर लगा दी है। युवराज की मां शबनम सिंह ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि दोनों की सगाई हो चुकी है। उन्होंने शादी की तारीख को लेकर कहा कि यह तय नहीं है लेकिन शादी अगले साल होने की संभावना है।

और पढ़ें: इंडोनेशिया के बाली में युवराज सिंह ने हेजल कीच के संग की सगाई

युवराज की मां शबनम ने ज़ी न्यूज़ के साथ बातचीत में कहा कि हेजल बेहद अच्छे स्वभाव की लड़की है और वह काफी डाउन-टू-अर्थ है। युवराज ने इस अफेयर के बारे में अपने बर्थडे पर मुझे बताया था। फिर मैं लंदन में हेजल के माता-पिता से मिली। तीन महीने पहले युवराज और हेजल एक दूसरे के करीब आए। फिर इंडोनेशिया के बाली में युवराज ने हेजल को सरप्राइज देते हुए प्रपोज कर दिया और अंगूठी पहना दी।

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे टीम इंडिया के टर्बिनेटर हरभजन सिंह की शादी में ही यह साफ हो गया था कि युवराज-हेजल एक सूत्र में बंधने वाले हैं। लेकिन युवी का सगाई समारोह बिल्कुल गुपचुप तरीके से हुआ और इस दौरान उनके परिवार से जुड़े चुनिंदा सदस्य ही मौजूद रहे।  

युवराज सिंह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए 293 वनडे मैचों में 8329 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 13 शतक और 51 अर्धशतक जमाए हैं। युवराज टीम इंडिया के वर्ल्डकप 2011 के हीरो भी रहे थे।
 

Trending news