सैफ चैंपियनशिप : भारत ने श्रीलंका को 2-0 से हराकर की विजयी शुरुआत
Advertisement

सैफ चैंपियनशिप : भारत ने श्रीलंका को 2-0 से हराकर की विजयी शुरुआत

स्ट्राइकर रोबिन सिंह के दो गोल की मदद से भारत ने शुक्रवार को श्रीलंका को 2-0 से हराकर दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। रोबिन ने 51वें और 73वें मिनट में गोल करके भारत को पूरे अंक दिलाये। 

सैफ चैंपियनशिप : भारत ने श्रीलंका को 2-0 से हराकर की विजयी शुरुआत

तिरूवनन्तपुरम : स्ट्राइकर रोबिन सिंह के दो गोल की मदद से भारत ने शुक्रवार को श्रीलंका को 2-0 से हराकर दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। रोबिन ने 51वें और 73वें मिनट में गोल करके भारत को पूरे अंक दिलाये। 

फीफा विश्व कप 2018 के क्वालीफाईंग में लचर प्रदर्शन करने वाली और सैफ कप में छह बार की चैंपियन भारतीय टीम ने पिछले मैचों से इतर आज अच्छा खेल दिखाया। भारत ने पहले हाफ में पूरे समय दबदबा बनाये रखा लेकिन आखिरी क्षणों में चूक के कारण वह गोल नहीं कर पाया। 

मध्यांतर तक स्कोर गोलरहित बराबरी था। इसके बाद 25 वर्षीय रोबिन ने दूसरे हाफ के छठे मिनट में टीम को बढ़त दिलायी। अनुभवी सुनील छेत्री ने बायें छोर से मूव बनाया और रोबिन को गेंद थमायी जिन्होंने बायें पांव से करारा शाट जमाकर उसे गोल में डाला। इससे भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ गया और उन्होंने श्रीलंका को पूरी तरह से दबाव में ला दिया। फिर से छेत्री और रोबिन की जोड़ी ने टीम का स्कोर 2-0 किया। इस बार छेत्री के हेडर पर रोबिन ने गेंद जाली में उलझायी। इससे पहले संजू प्रधान के पास पर जेजे लेलपेखलुआ के पास गोल करने का मौका था लेकिन उनका हेडर श्रीलंकाई गोलकीपर ने बड़ी कुशलता से रोक दिया।

Trending news