सानिया-स्ट्राइकोवा को टोरे पेन पैसीफिक टेनिस का खिताब
Advertisement

सानिया-स्ट्राइकोवा को टोरे पेन पैसीफिक टेनिस का खिताब

भारत की सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की उनकी जोड़ीदार बारबरा स्ट्राइकोवा ने आज यहां चेन लियांग और झाओशुआ यांग की चीन की गैरवरीय जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर टोरे पेन पैसीफिक ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

सानिया-स्ट्राइकोवा को टोरे पेन पैसीफिक टेनिस का खिताब

टोक्यो : भारत की सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की उनकी जोड़ीदार बारबरा स्ट्राइकोवा ने आज यहां चेन लियांग और झाओशुआ यांग की चीन की गैरवरीय जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर टोरे पेन पैसीफिक ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

भारत और चेक गणराज्यकी जोड़ी ने एकतरफा मुकाबले में चीन की जोड़ी को फाइनल में सिर्फ 51 मिनट में 6-1, 6-1 से हराकर महिला युगल का खिताब अपने नाम किया। एक साथ जोड़ी बनाकर खेलते हुए तीन टूर्नामेंटों में सानिया और स्ट्राइकोवा का यह दूसरा खिताब है।

सानिया और स्ट्राइकोवा ने इससे पहले सानिया की पूर्व जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस और कोको वांदेवेघे को हराकर सिनसिनाटी ओपन का खिताब जीता था। अमेरिकी ओपन में यह जोड़ी हालांकि क्वार्टर फाइनल में हार गई थी।

Trending news