भारतीय पिचों पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों का डगमगाया आत्मविश्वास: मिकी आर्थर
Advertisement

भारतीय पिचों पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों का डगमगाया आत्मविश्वास: मिकी आर्थर

पिछले दिनों भारत में  संपन्न हुए टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के निराशाजनक प्रदर्शन पर पूर्व कोच मिकी आर्थर ने गुरुवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने भारत की कठिन पिचों पर आत्मविश्वास खो दिया है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया था।

भारतीय पिचों पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों का डगमगाया आत्मविश्वास: मिकी आर्थर

जोहानिसबर्ग: पिछले दिनों भारत में संपन्न हुए टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के निराशाजनक प्रदर्शन पर पूर्व कोच मिकी आर्थर ने गुरुवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने भारत की कठिन पिचों पर आत्मविश्वास खो दिया है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया था।

आर्थर ने एक समाचार पत्र से कहा, ‘भारत में विकेट काफी कठिन है और पूरे बल्लेबाजी क्रम ने आत्मविश्वास खो दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ भी भरत में ऐसा ही हुआ था। हमें भी वहां ऐसी ही पिचें मिली जिन पर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को दिक्कत आती है।’ उन्होंने यह भी कहा कि टीम प्रबंधन को स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विकेटकीपर के तौर पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिये।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news