सुरेश कलमाड़ी को एशियाई एथलेटिक्स संघ का आजीवन अध्यक्ष बनाया गया
Advertisement

सुरेश कलमाड़ी को एशियाई एथलेटिक्स संघ का आजीवन अध्यक्ष बनाया गया

दागी भारतीय खेल प्रशासक सुरेश कलमाड़ी को एशियाई एथलेटिक्स संघ का मानद आजीवन अध्यक्ष बनाया गया है। सन 2000 से इस संगठन के अध्यक्ष के रूप में दिये गये योगदान के लिये कलमाड़ी को यह पद दिया जा रहा है।

सुरेश कलमाड़ी को एशियाई एथलेटिक्स संघ का आजीवन अध्यक्ष बनाया गया

नई दिल्ली : दागी भारतीय खेल प्रशासक सुरेश कलमाड़ी को एशियाई एथलेटिक्स संघ का मानद आजीवन अध्यक्ष बनाया गया है। सन 2000 से इस संगठन के अध्यक्ष के रूप में दिये गये योगदान के लिये कलमाड़ी को यह पद दिया जा रहा है।

राष्ट्रमंडल खेल (2010) में हुए घोटाले के कारण कलमाड़ी को जेल जाना पड़ा था और बाद में वे जमानत पर रिहा हो गये थे। कलमाड़ी को यह मानद पद 12 मार्च को एशियाई एथलेटिक्स संघ की 80वीं परिषद की जकार्ता में हुई बैठक में दिया गया।

अगस्त में आईएएएफ विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दौरान चीन के बीजिंग में ही अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष पद का चुनाव भी होना है जिसमें उक्रेन के सर्गेई बूबका और इंग्लैंड के सबेस्टियन को अध्यक्ष पद के दावेदार हैं।

Trending news