Tokyo Olympics: 26 जुलाई को भारत का पूरा शेड्यूल, तीरंदाजी और शूटिंग में मेडल की उम्मीद
Advertisement

Tokyo Olympics: 26 जुलाई को भारत का पूरा शेड्यूल, तीरंदाजी और शूटिंग में मेडल की उम्मीद

सोमवार के दिन भारत के कई खिलाड़ी अपना जलवा देखाने को बेकरार है. आज 12 अलग-अलग इवेंट में भारतीय प्लेयर्स हिस्सा ले रहे हैं. सबसे ज्यादा उम्मीदें तीरंदाजों और शूटर्स से है. आज भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला जर्मनी के खिलाफ होगा.

 

अतनु दास और भवानी देवी (फोटो-Twitter/@worldarchery/File)

टोक्यो: वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) के सिल्वर जीतने के बाद भारत (India) को टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में अब दूसरे मेडल की उम्मीद है. बीते रविवार के दिन इंडिया की झोली खाली रही है. हालांकि सोमवार को कई मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे मेडल मिल सकते हैं.

  1. आज 12 इवेंट में भारत के मुकाबले
  2. भारतीय शूटर्स दिखाएंगे जलवा
  3. तीरंदाजों से गोल्ड मेडल की उम्मीद

आज कई अहम मुकाबले

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में सोमवार के दिन भारत के कई अहम मुकाबले हैं.  तलवारबाजी में भवानी देवी, टेनिस (Tennis) में सुमित नागल (Sumit Nagal), तीरंदाजी में भारतीय पुरुष टीम,  टेबल टेनिस में अचंता शरत कमल अपना दम दिखाएंगे. वही भारतीय महिला हॉकी टीम मजबूर जर्मनी से भिड़ेगा.
 

यह भी पढ़ें- फुटबॉल के मैदान पर एमएस धोनी और रणवीर सिंह का ब्रोमांस, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

टोक्यो ओलंपिक में  26 जुलाई को भारत का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है

1-तीरंदाजी

भारत के प्रवीण जाधव, अतनु दास और तरूणदीप राय vs कजाखस्तान की पुरुष टीम 1/8 एलिमिनेशन, भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे से. 

भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने कज़ाकिस्तान को 6-2 से हराया. क्वॉर्टर-फाइनल में पहुँची. अगला मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:15 पर.

 

 2- बैडमिंटन

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी vs मार्कस गिडियोन फर्नाल्डी और केविन संजया सुकामुल्जो (इंडोनेशिया), पुरुष युगल ग्रुप ए मैच, भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 10 मिनट से.

 

3- बॉक्सिंग

आशीष कुमार बनाम एरबीके तुओहेता (चीन), पुरुष 75 किग्रा राउंड आफ 32 मुकाबला, भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर छह मिनट से।

 

5- तलवारबाजी

भवानी देवी बनाम vs बेन अजिजि (ट्यूनीशिया), महिला सेबर व्यक्तिगत टेबल ऑफ 64 मुकाबला, भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर.

भवानी देवी जीतीं टेबल ऑफ 64 मुकाबला. अब राउंड ऑफ 32 का मैच भारतीय समयानुसार 7:50  पर.
 

6- हॉकी

भारत vs जर्मनी, महिला पूल ए मैच, भारतीय समयानुसार शाम 5 बजकर 45 मिनट पर.
 

8- सेलिंग

विष्णु सरवनन, पुरुष लेजर रेस, भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर.

नेत्रा कुमानन, महिला लेजर रेडियल रेस, भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर.

 

9- शूटिंग

मेराज अहमद खान और अंगद वीर सिंह बाजवा, पुरुष स्कीट इवेंट दूसरा दिन, भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 30 मिनट से.

पुरुष स्कीट फाइनल: भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से.

10- स्विमिंग

साजन प्रकाश: पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई हीट्स, भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 45 मिनट से.
 

11- टेबल टेनिस

अचंता शरत कम ने टियागो अपोलोनिया (पुर्तगाल), पुरुष एकल दूसरा दौर, भारतीय समयानुसार सुबह छह बजकर 30 मिनट से।

मनिका बत्रा बनाम सोफिया पोलकानोवा (आस्ट्रिया), महिला एकल तीसरा दौर, भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से.

 

 

12- टेनिस

सुमित नागल vs दानिल मेदवेदेव (रूस ओलंपिक समिति), पुरुष एकल दूसरा दौर, भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 30 मिनट के बाद तीसरा मुकाबला.

Trending news