युवराज सिंह ने छुए 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर के पैर, वायरल हुई तस्वीर
Advertisement

युवराज सिंह ने छुए 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर के पैर, वायरल हुई तस्वीर

रविवार को विशाखापत्तनम में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए आईपीएल मैच के दौरान एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 गेंद पर 39 रन की अच्छी पारी खेलने के बाद युवराज सिंह ने सचिन तेंदुलकर के पैर छुए। सचिन ने मुस्कुराते हुए युवराज को रोकने की कोशिश की लेकिन युवराज नहीं माने और उन्होंने सचिन के पैर छू ही लिए।

तस्वीर के लिए IPL-9 Facebook पेज से साभार

नई दिल्ली: रविवार को विशाखापत्तनम में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए आईपीएल मैच के दौरान एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 गेंद पर 39 रन की अच्छी पारी खेलने के बाद युवराज सिंह ने सचिन तेंदुलकर के पैर छुए। सचिन ने मुस्कुराते हुए युवराज को रोकने की कोशिश की लेकिन युवराज नहीं माने और उन्होंने सचिन के पैर छू ही लिए।

यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस फोटो को कुछ ही देर में 2 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया और एक हजार से ज्यादा कॉमेंट्स भी किए गए। खुद सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने भी इस फोटो पर कमेंट किया। अर्जुन ने सचिन के प्रति उनके सम्मान के लिए युवराज को धन्यवाद किया। सचिन ने हसंते हुए युवराज को रोकने की कोशिश की। सचिन इस फोटो में युवराज को उठाते हुए दिख रहे हैं।

गौर हो कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ युवराज सिंह अपने पुराने रंग में नजर आए। युवी ने 23 गेंद पर 39 रन की अच्छी पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 3 चौके और 2 शानदार छक्के जड़े। सचिन को क्रिकेट का भगवान का दर्जा दे चुके युवी इससे पहले भी कई बार सचिन के पैर मैदान पर छू चुके हैं। कहा जाता है कि उनके मोबाइल में सचिन का नंबर 'गॉड' के नाम से सेव है।

 

Trending news