अरूणाचल में केवल 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं महिलाएं
Advertisement

अरूणाचल में केवल 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं महिलाएं

अरूणाचल में केवल 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं महिलाएं

ईटानगर : अरूणाचल प्रदेश में मतदाता सूची में महिलाओं की संख्या पुरूषों की तुलना में अधिक है लेकिन जहां तक उनके चुनाव लड़ने का सवाल हैं, यहां से लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में महज 6 महिलाएं चुनावी समर में हैं।
अरूणाचल प्रदेश में मतदाता सूची में 3,77,272 महिलाएं और 3,75,898 पुरूष हैं और कई विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरूषों की तुलना में अधिक है। विधानसभा चुनाव में केवल छह महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं जबकि राज्य में दो लोकसभा सीटों में कोई महिला प्रत्याशी नहीं है। अरूणाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा की 60 सीटों के लिए चुनाव साथ साथ हो रहे हैं और यहां नौ अप्रैल को मतदान होंगे। (एजेंसी)

Trending news