अंधविश्वास

जीवित हो उठने के अंधविश्वास में मुखिया के शव को कमरे में किया बंद, बोले- मरे नहीं...

पड़ोसियों ने हल्की आवाज में रोने की आवाज सुनी तो मकान बंद होने से अंदर प्रवेश नहीं कर सके लेकिन आवाज दी तो परिजन कहने लगे कि हमारे पिता मरे नहीं, बीमार हैं. 

Dec 17, 2020, 11:44 AM IST

भीलवाड़ा में अंधविश्वास का अंधा खेल, महिला को डायन बताकर गर्म चिमटे से दागा, फिर...

शाहपुरा एएसपी विमल सिंह का कहना है कि डायन निकालने के नाम पर चलानिया में सांकल से महिला की पिटाई करने और गर्म चिमटे से दागने के मामले में शाहपुरा थाना पुलिस ने महिला के जेठ-जेठानी और संतोष देवी आदि के खिलाफ मारपीट और डायन प्रतिशेष अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. 

Nov 28, 2020, 04:50 PM IST

आत्मा को साथ ले जाने किया टोटका, बच्चों के इलाज के लिए गर्म सलाखों से जलाते हैं यहां

यहां शहर के आसपास के इलाकों में नवजात बच्चों को गर्म सलाखों से जलाया जाता है. उनकी मान्यता है कि ऐसा बच्चों के इलाज के लिए करते हैं.

Nov 17, 2020, 08:40 AM IST

VIDEO:परंपरा के लिए जिंदगी की बाजी लगाते हैं लोग, लेटते हैं बेकाबू गाय के रास्ते में

मध्य प्रदेश के उज्जैन के बड़नगर तहसील के भिडावद गांव में भी ऐसी एक परंपरा सालों से चली आ रही है. जिसे देखकर लोग कांप उठते हैं. यहां जमीन पर लोगों को लिटाकर उनके ऊपर से गायों को दौड़ाया जाता है. ऐसा लोग अपनी मन्नत पूरी कर सके. यह परंपरा दीपावली के दूसरे दिन निभाई जाती है.

Nov 15, 2020, 04:36 PM IST

VIDEO: आस्था के नाम पर गोबर में फेंके जाते है बच्चे देखें वीडियो

मध्य प्रदेश के बैतूल में वर्षो से गोवर्धन पूजा के दौरान बच्चों को गोबर में फेंकने कि परम्परा है चली आ रही है. यहां के लोगों कि मान्यता है कि गोबर में बच्चे को फेंकने से साल भर तंदुरुस्त रहते है. गोबर के बीच रोते बिलखते मासूम बच्चों को देख किसी का भी दिल भर आये पर उनके माँ बाप को ही उन पर दया नहीं आती क्योंकि परंपरा के चलते खुद बच्चों को गोदी में लेकर गोबर में फेंकते है.

Nov 15, 2020, 03:50 PM IST

परंपराः यहां गोबर में फेंके जाते हैं बच्चे ताकि हेल्दी रहें, डॉक्टर दे रहे हैं चेतावनी

गोबर के बीच रोते बिलखते मासूम बच्चों को देख किसी का भी दिल भर आये पर उनके माँ बाप को ही उन पर दया नहीं आती क्योंकि परंपरा के चलते खुद बच्चों को गोदी में लेकर गोबर में फेंकते है.

Nov 15, 2020, 03:27 PM IST

अंधविश्वास: नाबालिग को बर्बरता से पीटने पर सीएम ने पहले की निंदा, फिर हटाया ट्वीट

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पहले हमले की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर जांच के निर्देश दिए. और फिर अपना ट्वीट डिलीट कर दिया. 

Oct 26, 2020, 08:08 PM IST

Video: ना हो कोरोना इसलिए झाड़-फूंक करा रहे हैं लोग

कोरोना काल में छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास का खेल जारी है. कोरोना ना हो इसके लिए कोरिया जिले में लोग दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं और सोमवार को अंधविश्वास के नाम पर झाड़-फूंक के लिए इक्ट्ठा हो रहे हैं. इस दौरान ना तो लोग मास्क लगा रहे हैं और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं. जानने के लिए देखें पूरा वीडियो..................

Sep 17, 2020, 01:50 PM IST

ये तस्वीरें आपके रौंगटे खड़े कर देंगी ! Bhilwara । BlindFaith

आस्था के नाम पर अंधविश्वास में डूबी इस तस्वीर को देखिए, देखिए झूठी परम्परों को पीठ पर लाद कर दुनिया को अंधविश्वास के श्राप से डराने वाली इस तस्वीर को....और कोसिए 21वीं सदी के इस महान ढोंगी को, जो अंधविश्वास की आड़ में अपने जुल्म की तहरीर लिख रहा है, तस्वीरें आपको विचलित कर सकती है, लेकिन इन तस्वीरों से आपको नज़रे नहीं चुरानी हैं क्योंकि ये ढ़ोगी धर्म के नाम पर अधर्म की पोथी लिख रहे हैं।

Sep 12, 2020, 06:24 PM IST

बहराइच: मज़ार के पास लगे पड़े से बहता है पानी, लोगों ने बताया कुदरती मौजज़ा, जानिए हकीकत

लोगों का कहना है कि इस पेड़ से निकला पानी हर मर्ज़ की दवा है. लोग पेड़ के नीचे पॉलीथीन या बोतल लगा कर पानी भरते हैं. नानपारा वन रेंज के भकुरहा कर्बला पर कई दिनों से यह चला आ रहा है. 

Sep 9, 2020, 06:47 PM IST

बहराइच में एक पेड़ से बरस रहा पानी, लोग मान रहे दैवीय चमत्कार, वन विभाग ने बताई वजह

लोगों का कहना है कि इस पेड़ से निकला पानी हर मर्ज की दवा है. लोग पेड़ के नीचे पॉलीथीन या बोतल लगा कर पानी भरते हैं. नानपारा वन रेंज के भकुरहा कर्बला पर कई दिनों से यह चला आ रहा है. 

Sep 9, 2020, 05:51 PM IST

अंधविश्वास: भूत भगाने के नाम पर तांत्रिक ने खातून की गर्म ज़ंजीरों से की पिटाई

अंधविश्वास का यह खुला खेल जगत पुरवा गद्दी में बने एक मंदिर अहाते (परिसर) में चलता है. विकासखंड सुरसा के तहत आने वाले मंदिर अहाते में ही एक तांत्रिक बैठता है,

Sep 9, 2020, 02:19 PM IST

हरदोई: भूत भगाने के नाम पर महिला की गर्म जंजीर से पिटाई, थाने से थोड़ी दूर पर चलता है तमाशा

जगत पुरवा गद्दी में बने एक मंदिर परिसर में ये अंधविश्वास का खुला खेल चलता है. विकासखंड सुरसा के अंतर्गत आने वाले मंदिर के परिसर में ही एक तांत्रिक बैठता है, जो भूत-प्रेत बाधा हटाने के नाम पर महिलाओं की खूब दुर्दशा करता है और परिवार वाले इस तमाशे को देखते रहते हैं. 

Sep 9, 2020, 02:02 PM IST

मॉकड्रिल में फायर मिस करने वाली बाराबंकी पुलिस झाड़-फूंक में हिट

 मौलाना पुलिसकर्मियों की पूरी फौज के सामने मजलिस लगाकर भूत भगाने का तमाशा दिखाता है. यहां खड़े पुलिसकर्मी इस खेल को बेहद दिलचस्पी से देखते हैं. एक महिला पुलिसकर्मी तो अंधविश्वास के नाटक को दम भर सच साबित करने की बात कहती है. 

Aug 31, 2020, 03:33 PM IST

ये हैं रोहित शर्मा के 4 टोटके जिन्हें जानकर आप रह जाएंगे हैरान

दुनिया के कई क्रिकेटर्स ऐसे हैं जो अपने हुनर के अलावा कुछ टोटके का भी सहारा लेते हैं, भारतीय ओपनर रोहित शर्मा भी उन्ही में से एक हैं.

Aug 6, 2020, 11:42 AM IST

UP में महिलाओं ने पार की अं​धविश्वास की हद, कोरोना को 'देवी मां' मानकर कर रहीं पूजा

जमीन में छोटा सा गड्ढा खोदने के बाद उसमें पानी डालकर महिलाओं ने उसे 'कोरोना माई' का नाम दे दिया. नौ लड्डु, नौ गुड़हल का फूल, नौ लौंग, अगरबत्तियां, कपूर और लोटे में जल लेकर महिलाओं ने 'कोरोना माई' की पूजा की.

Jun 6, 2020, 06:09 PM IST

बिहार: बगहा में चल रहा अंधविश्वास का खेल, 'कोरोना माई' पर चढ़ाए जा रहे लड्डू-अगरबत्ती

बिहार के बगहा में कोरोना वायरस को भगाने के लिए महिलाएं पूजा अर्चना कर रही हैं. अनलॉक-1 में मंदिरें 8 जून से खुलेंगी लेकिन इसके बावजूद महिलाएं चढ़ावा और पूजा अर्चना करने पहुंच रही हैं.

Jun 6, 2020, 12:42 PM IST

अंधविश्वास की हद! करंट लगने के बाद जान बचाने के लिए गोबर में दबाया, हुई मौत

करंट लगने के बाद परिवार वालों ने युवक को तुरंत डॉक्टर के पास न ले जाकर अंधविश्वास का सहारा लिया. युवक के शव को गोबर में दबा दिया और फिर उसकी मालिश भी करवाई.

Mar 4, 2020, 08:27 AM IST

अंधविश्वास के जाल में फंसा कर एक ही परिवार की 5 बहनों का किया यौन शोषण, गिरफ्तार हुए भोंदू बाबा

भोंदू बाबा ने पहले इस परिवार को अपनी बातों के जाल में फंसाकर काला जादू का डर दिखाया और फिर काला जादू से बचने के लिए एक नग्न पूजा करने करवाई.

Feb 26, 2020, 03:11 PM IST