गोलीबारी
जम्मू-कश्मीर: बारामूला में आर्मी हेडक्वार्टर पर आतंकवादी हमला, 2 आतंकी मारे गए, 1 जवान के शहीद होने की खबर
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सेना की 46 राष्ट्रीय रायफल्स के हेडक्वार्टर पर आतंकवादियों ने रविवार रात हमला किया। आतंकवादियों ने हेडक्वार्टर में घुसने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। जबकि एक जवान के शहीद होने की खबर है। मुठभेड़ में दो जवान घायल भी हुए हैं। आतंकवादियों ने हेडक्वार्टर के गेट पर सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंके।
Oct 2, 2016, 11:29 PM IST
देश की एकता के लिए जरूरत पड़ती तो 16 की जगह 30 जान भी ले लेते : मुलायम
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। मुलायम ने शनिवार को कहा कि इस गोलीकांड में 16 लोग मारे गए थे लेकिन एकता के लिए जरूरत पड़ती तो 30 लोगों की जान ले लेते। मुलायम ने कहा कि गोलीकांड की वजह से देश की एकता बच सकी।
Aug 27, 2016, 05:38 PM IST
OMG! चीन में खेल-खेल में 8 साल के एक लड़के ने 4 साल की एक बच्ची को 100 से अधिक गोलियां मारी
चीन में आठ साल के एक लड़के ने खेल-खेल में 4 साल की एक बच्ची के शरीर में 100 से अधिक गोलियां दागकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
Aug 24, 2016, 07:12 PM IST
चार महीने तक शांत रहने से बाद पाकिस्तान ने LoC पर फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन
चार महीने तक शांत रहने के बाद पाकिस्तानी सेना ने आज नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में दो जगहों पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे।
Aug 14, 2016, 10:17 AM IST
उत्तरी सिएटल में गोलीबारी में तीन व्यक्तियों की मौत, एक घायल
अमेरिका के सिएटल उपनगरीय इलाके में हुई गोलीबारी में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई है और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। इस संबंध में एक संदिग्ध हिरासत में लिया गया है।
Jul 30, 2016, 08:05 PM IST
बेटन रूज में गोलीबारी में 3 अमेरिकी पुलिसकर्मी की मौत
लुइसियाना के बेटन रूज में गोलीबारी में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
Jul 17, 2016, 11:28 PM IST
जर्मन मल्टीप्लेक्स में धावा बोलने वाले बंदूकधारी को पुलिस ने मार गिराया
जर्मनी के एक मल्टीप्लेक्स में गुरुवार को एक नकाबपोश बंदूकधारी व्यक्ति घुस गया, जिसे पुलिस ने मार गिराया। स्टेट इंटीरियर मंत्री पीटर बीयूथ ने बताया कि फ्रेंकफर्ट से 75 किलोमीटर दक्षिण स्थित इस शहर में हुई इस घटना में कोई भी बंधक घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि हमलावर भ्रमित नजर आ रहा था।
Jun 23, 2016, 09:20 PM IST
ओरलैंडो नाइट क्लब हमला: हमलावरों को लेकर चिंतित है ओबामा प्रशासन
अमेरिका के ओरलैंडो शहर के एक गे नाइट क्लब में अफगान मूल के बंदूकधारी की ओर से हमला किए जाने के बाद व्हाइट हाउस ने कहा है कि ओबामा प्रशासन अकेले हमला करने वालों (लोन वुल्व्ज) को लेकर चिंतित है। उसने लोगों से चौकस रहने की अपील की है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जोश अर्नेस्ट ने कल संवाददाताओं से कहा, ‘यह (अकेले हमला करने वाले) निश्चित तौर पर कुछ ऐसा है जिसको ले कर राष्ट्रपति और राष्ट्रीय सुरक्षा टीम बहुत चिंतित हैं।’ अर्नेस्ट ने कहा, ‘मेरा मानना है कि राष्ट्रपति ने कई मौकों पर कहा है कि हमारे आतंकवाद विरोधी और गृह सुरक्षा अधिकारियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती इन ‘लोन वुल्फ’ की गतिविधियां हैं।’
Jun 14, 2016, 06:03 PM IST
ओरलैंडो में मारे गए लोगों की याद में इंद्रधनुषी रोशनी में जगमगाएगा ऐफिल टावर
अमेरिका के ओरलैंडो के एक नाइट क्लब में हुए गोलीबारी में मारे गए लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए सोमवार को यहां के ऐफिल टॉवर को समलैंगिक समुदाय के प्रतीक इंद्रधनुष के रंगों की रोशनी से सजाया जाएगा। पेरिस की मेयर ऐन हिडाल्गो ने ट्विटर पर लिखा, ‘पेरिस ओरलैंडो के साथ खड़ा है। पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज रात ऐफिल टावर को एलजीबीटी समुदाय के प्रतीक रंगों की रोशनी से सराबोर किया जाएगा।’
Jun 13, 2016, 06:49 PM IST
फ्लोरिडा गोलीबारी : कम से कम 50 लोगों की मौत, 53 घायल
अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में भीड़भाड़ वाले एक समलैंगिक नाइटक्लब में रविवार तड़के एक अज्ञात बंदूकधारी की ओर से की गई अंधाधुंध गोलीबारी में कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 53 लोग घायल हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने पुलिस के हवाले से बताया कि ओरलैंडोंगे नाइटक्लब में हुई गोलीबारी में काफी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका है।
Jun 12, 2016, 03:54 PM IST
ह्यूस्टन में एक दुकान में गोलीबारी, बंदूकधारी और ग्राहक की मौत
ह्यूस्टन में ऑटो की एक दुकान में एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसके बाद दुकान के आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी गई और स्वाट अधिकारी की जवाबी कार्रवाई में बंदूकधारी मारा गया। ऐसा बताया जा रहा है कि बंदूकधारी की गोलीबारी में मारा गया व्यक्ति एक ग्राहक था।
मई 30, 2016, 02:32 PM IST
न्यूयॉर्क कंसर्ट आयोजन स्थल पर गोलीबारी; एक की मौत, 3 घायल: पुलिस
न्यूयॉर्क सिटी में एक कंसर्ट स्थल के भीतर गोलीबारी की एक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। इस आयोजन स्थल पर हिप-हॉप कलाकार टीआई को कार्यक्रम प्रस्तुत करना था। पुलिस ने बताया कि यह घटना कल रात स्थानीय समयानुसार 10 बज कर 15 मिनट पर मैनहट्टन के यूनियन स्क्वायर के निकट इरविन प्लाजा में हुई। उन्होंने बताया कि 34 वर्षीय व्यक्ति के सीने में गोली मारी गयी और 33 वर्षीय एक व्यक्ति को पेट में गोली लगी। एक व्यक्ति की बाद में अस्पताल में मौत हो गयी।
मई 26, 2016, 02:15 PM IST
टेक्सास वायुसेना ठिकाने पर गोलीबारी में दो की मौत: शेरिफ
टेक्सास के सान अंटानियो में वायुसेना के एक ठिकाने को शुक्रवार को उस वक्त बंद करना पड़ा जब एक गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई।
Apr 8, 2016, 11:44 PM IST
नजफगढ़ में पूर्व पार्षद के दो निजी सुरक्षा गार्डों की गोली मारकर हत्या
दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में पूर्व पार्षद कृष्ण पहलवान के घर के बाहर उनके दो निजी सुरक्षा अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
Mar 12, 2016, 03:58 PM IST
कंसास में गोलीबारी में कम से कम 4 लोगों की मौत, 30 घायल
कंसास में एक बंदूकधारी ने घास काटने की मशीनें बनाने वाली एक फैक्ट्री में गोलीबारी कर दी जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए।
Feb 26, 2016, 08:55 AM IST
लुधियाना: आरएसएस के शाखा मैदान में गोलीबारी, कोई हताहत नहीं
दो अज्ञात हमलावरों ने यहां नए किदवई नगर पार्क में उस मैदान पर सोमवार को गोलीबारी की जहां आरएसएस शाखा की सभा आयोजित किए जाने की योजना थी। मैदान खाली होने के कारण इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ।
Jan 18, 2016, 02:37 PM IST
जलालाबाद में पाक वाणिज्य दूतावास के पास विस्फोट, गोलीबारी
अफगानिस्तान के पूर्वी शहर जलालाबाद में बुधवार को पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के पास विस्फोट और गोलीबारी की आवाज सुनाई दी लेकिन किसी के हताहत होने के बारे में तत्काल जानकारी नहीं है।
Jan 13, 2016, 11:46 AM IST
अफगानिस्तान में भारतीय कॉन्सुलेट में हमला, 3 आतंकियों की मौत
अफगानिस्तान के मजार ए शरीफ शहर में स्थित भारतीय राजनयिक मिशन में घुसने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के साथ पिछले कई घंटों से चल रही लड़ाई में सुरक्षा बलों ने तीन चरमपंथियों को मार गिराया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अफगान राष्ट्रीय पुलिस की विशेष युद्धक इकाइयों ने भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर से तीन शव बरामद किए हैं। सुरक्षा बल ने उन दो तीन आतंकवादियों पर काबू करने के लिए अभियान शुरू किया है जो भारतीय मिशन से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक पांच मंजिला भवन में मौजूद हैं।
Jan 4, 2016, 08:50 PM IST
अफगानिस्तान में भारतीय कॉन्सुलेट में आतंकियों-सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी, 2 आतंकियों की मौत
अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ शहर में स्थित भारतीय राजनयिक मिशन में आतंकियों की घुसने की कोशिश के घटों बाद भी वहां भीषण लड़ाई जारी है। सुरक्षा बल पूरे इलाके की छानबीन में लगे हुए हैं। भारतीय राजदूत के मुताबिक, वाणिज्य दूतावास में सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। अफगानिस्तान में भारतीय राजदूत अमर सिन्हा ने बताया कि मजार ए शरीफ में विशेष बल छानबीन अभियान चला रहे हैं। भीषण लड़ाई जारी है।
Jan 4, 2016, 12:34 PM IST
अफगानिस्तान में भारतीय कॉन्सुलेट पर आतंकवादी हमला, 2 आतंकी मारे गए
अफगानिस्तान स्थित भारतीय कॉन्सुलेट पर आतंकी हमला होने की खबर है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक आतंकवादियों ने मजार-ए-शरीफ स्थित भारतीय कॉन्सुलेट में दाखिल होने की कोशिश। कॉन्सुलेट के बाहर फायरिंग होने अभी भी चल रही है। आईटीबीपी भारतीय वाणिज्य दूतावास की सुरक्षा करता है।
Jan 3, 2016, 11:13 PM IST