MP में मौसम की मार: इंदौर, खरगोन समेत इन जिलों में जमकर हुई ओलावृष्टि, सड़कों पर बिछ गई सफेद चादर, देखें VIDEO
शुक्रवार के दिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदला मध्य प्रदेश में मौसम ने मिजाज बदला और भोपाल, इंदौर, धार, ग्वालियर, खरगोन समेत कई जिलों में जोरदार बारिश हुई. इस दौरान धार, खरगोन और इंदौर में जमकर ओलावृष्टि देखने मिली. राज्य के अधिकांश हिस्सों में हुई ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान होना बताया गया है. क्योंकि खेतों में खड़ी गेहूं और चने की फसल प्रभावित हुई है. वहीं सड़कों पर सफेद चादर (ओले) बिछ गई. मौसम वैज्ञानिक जी.डी. मिश्रा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश के भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर, जबलपुर संभाग व सागर संभाग में मध्यम वर्षा हुई है. अगले 24 घंटे में भी प्रदेश में यही स्थिति बनी रहेगी. जिसमे भोपाल, होशंगाबाद, जबलपुर व रीवा में गरज चमक के साथ बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है. देखिए मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुई बारिश और ओलावृष्टि का वीडियो....
Mar 19, 2021, 11:30 PM IST
बेटी ने मां को मुखाग्नि देकर निभाया बेटे का फर्ज, लोगों ने की सराहना
धार शहर के नालछा दरवाजा क्षेत्र की रहने वाली सविता देशमुख का अंतिम संस्कार उनकी बेटी दिशा देशमुख ने किया.
Feb 6, 2021, 10:58 AM IST
किराना गाड़ी से ब्रेड के पैकेट चुराते CCTV में कैद हुई महिलाएं, देखें Video
धार जिले के दीनदयालपुरम कॉलोनी से चोरी करने वाली महिलाओं के गिरोह को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया है. ये महिलाएं शहर में कचरा बीनने के बहाने चोरी करती थीं. चोरी करने वाली इस गैंग का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे किराना दुकान की गाड़ी से ब्रेड के पैकेट चुराती दिख रही हैं. देखें वीडियो...
Jan 17, 2021, 11:20 AM IST
MP कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने स्वीकारा, पार्टी में है अनुशासनहीनता, कार्यकर्ताओं को दी ये सलाह
मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे चुके अरुण यादव ने स्वीकार किया है कि पार्टी में अनुशान की कमी है. पढ़िए पूरी खबर....
Jan 10, 2021, 05:31 PM IST
BJP नेता ने छात्रा को धमकाया, 'एक झापड़ दूंगा छोरी तू जानती नहीं है मुझे' video हुआ वायरल
धार के डही भाजपा मंडल अध्यक्ष पर चढ़ा सत्ता का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है. उन्होंने सरेआम छात्राओं को धमकाया और थप्पड़ मारने तक की धमकी दे डाली. डही मंडल अध्यक्ष महेंद्र चौहान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. कॉलेज में एडमिशन दिलवाने को लेकर कुछ छात्राएं उनके पास गईं थीं. एडमिशन नहीं होने से छात्राओं ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई थी. इस पर मंडल अध्यक्ष बिफर पड़े और भीड़ के सामने ही छात्राओं को डांटते हुए कहा मैं किसी से नहीं डरता. एक झापड़ दूंगा छोरी तू जानती नहीं है मुझे. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है.
Nov 12, 2020, 03:10 PM IST
धार हादसे से भी नहीं लिया सबक, ओवर लोडिंग से हो सकती है बड़ी दुर्घटना
कल पिकअप वाहन की दुर्घटना में 6 मजदूरों कि दर्दनाक मौत की खबर सामने आई है. इस हादसे में साफ हो गया कि इस तरह का लोडिंग वाहनों में परिवहन कितना खतरनाक है लेकिन रतलाम में धड़ल्ले से लोडिंग वाहन और बसों के छतो पर ओवर लोड यात्रियों को लादकर जान जोखिम में डालकर सफर करवाया जा रहा है.
Oct 7, 2020, 08:41 AM IST
बदनावर में आमने-सामने हुए प्रत्याशी, लगे बीजेपी प्रत्याशी दत्तीगांव गद्दार के नारे
उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव को बदनावर के आदिवासी लोग व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ा. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी की गई. विरोध के बाद मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव काफी असहज दिखाई दिए
Oct 6, 2020, 03:36 PM IST
अब कांग्रेस की चुनावी कलश यात्रा; ना दिखा कोरोना का डर ना हुई जान की फिक्र
कोरोना महामारी के बीच उपचुनाव को देखते हुए भाजपा व कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही कलश यात्राओं ने चिंता बढ़ा दी है. यात्रा में महिलाओं एवं बच्चों की भीड़ उमड़ रही है. सैकड़ों लोग न तो मास्क पहन रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं.
Sep 16, 2020, 10:36 AM IST
साइकिलमैन शोभाराम के बेटे आशीष की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे आनंद महिंद्रा
आदिवासी छात्र आशीष की 10वीं के तीन विषयों में सप्लीमेंट्री आई थी. लॉकडाउन की वजह से यातायात के साधन नहीं चलने और आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते पिता ने खुद 85 किलोमीटर साइकिल चलाकर परीक्षा दिलाई थी.
Aug 22, 2020, 11:01 AM IST
पिता ने दो मासूम बेटों को फांसी पर लटकाया फिर कर ली आत्महत्या, पत्नी थी घर से बाहर
मृतकों की पहचान सुरेश भिलाला और उसके दो बेटों संतोष (10) और कान्हा (7) के रूप में की गई है. सिंह ने बताया कि घटना के वक्त सुरेश की पत्नी खेत पर काम करने गई हुई थी और ये तीनों ही घर पर थे.
Jul 20, 2020, 07:10 AM IST
MP: उपचुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, 600 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
भाजपा को धार में बड़ा झटका लगा है. धार की बदनावर विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले नागदा में भाजपा के 600 कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन छोड़कर कांग्रेस जॉइन कर ली है.शुक्रवार को कांतिलाल भूरिया, पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन, हनी बघेल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई.
Jun 27, 2020, 07:58 AM IST
धार: पूर्व कांग्रेस मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ FIR दर्ज होने पर गरमाई सियासत
मुकदमा दर्ज होने से आहत अमर सिंह ने कहा कि वे बदनावर के परेशान किसान और मजदूरों की समस्याओं के लिए गिरफ्तारी देने जा रहे हैं.
Jun 7, 2020, 04:53 PM IST
मध्य प्रदेश: धार ज़िले में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 नौजवानों की मौत
बताया जा रहा है कि ये तीनों रात के वक्त अपने घर लौट रहे थे. धार फाटे के पास पहुंचते ही एक नामलूम गाड़ी ने इन्हें टक्कर मार दी.
मई 23, 2020, 04:02 PM IST
आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे ने ली 3 लोगों की जान
शुक्रवार देर रात आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इस हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.
मई 23, 2020, 03:21 PM IST
पारिवारिक विवाद में चले हथियार, एक को उतारा मौत के घाट, 2 गंभीर रूप से घायल
पारिवारिक विवाद के चलते धार जिले में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का खून कर दिया गया. बताया जा रहा है पहले उसे चाकू-तलवार से मारा गया और फिर इस हत्या को दुर्घटना साबित करने के लिए पिक-अप गाड़ी से कुचलने की कोशिश भी की गई.
मई 4, 2020, 01:09 PM IST
MP: लॉकडाउन के बीच एक अनोखी शादी, दूल्हा-दुल्हन ने बांस की छड़ी की मदद से पहनाई एक-दूसरे को जयमाला
धार जिले के कुक्षी विधानसभा के ग्राम टेकि में हनुमान मंदिर में भारती मंडलोई नाम की एक लड़की ने वेटरनरी डॉक्टर राजेश निगम के साथ अग्नि को साक्षी मानते हुए सात फेरे लिए. दोनों ने सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए दूर खड़े होकर लकड़ी की मदद से वरमाला पहनाई.
मई 3, 2020, 03:05 PM IST
MP: धार मॉब लिंचिंग का गुजरात कनेक्शन सामने आया, सुनियोजित थी हिंसा- मास्टरमाइंड भी पहचाना गया
मॉब लिंचिंग की वारदात के मास्टरमाइंड का खुलासा हो गया है. पुलिस के मुताबिक इस घटना के पीछे किसानों से पैसे लेने वाले अवतार, उसके भतीजे भुवान और जामसिंह नाम के उनके एक साथी की भूमिका सामने आई है.
Feb 10, 2020, 03:10 PM IST
धार मॉब लिंचिंग मामले में TI ने फेसबुक पर शेयर किया वीडियो, कहा- 'कर्तव्य से संतुष्ट'
मनावर में हुई मॉब लीचिंग घटना के टीआई युवराज सिंह चौहान सहित 5 पुलिसकर्मियों को लापरवाही बरतने में सस्पेंड कर दिया गया है. जिस पर टीआई ने एक वीडियो शेयर कर सफाई दी है.
Feb 8, 2020, 04:07 PM IST
MP: धार मॉब लिंचिंग केस में अब तक 6 गिरफ्तार, 4 को भेजा गया जेल
चार आरोपियों को आज धार न्यायालय में पेश किया गया. जहां से सभी को जिला जेल भेज दिया गया.
Feb 7, 2020, 11:21 PM IST
MP: मॉब लिंचिंग केस में 14 और आरोपियों की हुई पहचान, अब 4 की हो चुकी है गिरफ्तारी
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें सत्या, गालिया, रमेश जूनापानी सरपंच और अर्जुन शामिल हैं.
Feb 6, 2020, 10:20 PM IST
