लंबे लोगों को अधिक होता है कैंसर का खतरा
ऊंचे कद वाले पुरुषों व महिलाओं को कैंसर होने का खतरा अधिक होता है। स्वीडन में लंबे समय तक किए गए एक अध्ययन में यह खुलासा हुआ है।
Oct 3, 2015, 11:42 AM IST
पुरुषों में बढ़ी पोर्न की चाहत, महिलाओं में गिरावट : सर्वे
इंटरनेट पर लगातार बढ़ रही मुफ्त की पोर्न सामग्री उपलब्ध कराने वाली वेबसाइटों की संख्या की जहां पुरुषों में स्वीकार्यता बढ़ी है, वहीं महिलाओं में इसको लेकर नकारात्मक रेटिंग आई है। हाल ही में हुए एक अध्ययन से यह महत्वपूर्ण तथ्य निकलकर सामने आए हैं।
Sep 27, 2015, 06:58 PM IST
‘महिलाओं को पुरुषों के बराबर अवसर मिले तो भारत की जीडीपी तेजी से बढ़ेगी’
मैकिंजे की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि भारत में महिलाओं को पुरुषों के बराबर अवसर मिले और कार्यबल में अधिक संख्या में महिलाओं को शामिल किया जाए तो 2025 तक भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) करीब 60 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।
Sep 25, 2015, 12:52 AM IST
सावधान! पुरुष फोटो में चेहरा देखकर लगा सकते हैं महिलाओं की बेवफाई का पता
एक नए शोध के निष्कर्षों का कहना है कि पुरुष अब तस्वीर में महिलाओं का चेहरा देखकर बेवफाई का पता लगाने में सक्षम है। इस शोध को यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के समांथा लेविर्से ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर किया है। समांथा लेविर्से का कहना है कि शोध में पता चला है कि पुरुष तस्वीरों में महिलाओं के चेहरे को देखकर उनकी बेवफाई का अंदाजा लगा सकते हैं। लेविर्से के मुताबिक, शोध के लिए पुरुषों को 17 महिला जोड़े की तस्वीरें दिखाई गई।
Sep 23, 2015, 04:15 PM IST
....तो महिलाओं और पुरुषों को चाहिए ऐसे पार्टनर
पुरुषों में भले ही 'सुंदर' और 'छरहरी' महिला साथी की ललक ज्यादा हो, लेकिन सच यह है कि पुरुष और महिला दोनों ही इस बात का समान रूप से ख्याल रखते हैं कि उनका जोड़ीदार दिखने में आकर्षक हो। यह निष्कर्ष एक शोध में सामने आया है।
Sep 19, 2015, 11:58 AM IST
मेनका गांधी का विवादित बयान, बोलीं- सभी हिंसा के जनक पुरूष होते हैं
महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने लैंगिक संवेदनशीलता बनाने में पुरूषों की ‘महत्वपूर्ण’ भूमिका को रेखांकित करते हुए अपनी इस टिप्प्णी से संभावित रूप से विवाद उत्पन्न कर दिया कि सभी हिंसा के ‘जनक पुरूष’ होते हैं।
Sep 14, 2015, 06:49 PM IST
दिल्ली में लिंगानुपात की स्थिति खराब, 1000 पुरुषों के मुकाबले 896 महिलाएं
राष्ट्रीय राजधानी में लिंगानुपात की स्थिति काफी खराब बनी हुई है और मौजूदा समय में प्रति हजार पुरुषों के मुकाबले 896 महिलाएं हैं। दिल्ली सरकार के वार्षिक जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण रिपोर्ट के जरिए यह आंकड़ा सामने आया है। पिछले साल यह संख्या 895 थी। इसका मतलब यह कि पिछले साल के मुकाबले इस साल लिंगानुपात की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है।
Aug 27, 2015, 09:15 PM IST
मुंबई शहर से हर माह लापता होते हैं 884 लोग, इनमें से अधिकांश लड़कियां
पिछले दशक में महानगर से हर माह औसतन 884 व्यक्ति लापता हुए हैं जिनमें ज्यादातर अवयस्क लड़कियां हैं। हालांकि इनमें से अधिकतर का पता लगा लिया गया।
Jul 3, 2015, 12:56 PM IST
कामकाजी महिलाएं हो जाएं सावधान, आपके पति के हो सकते हैं कई अन्य महिलाओं से विवाहेत्तर संबंध
यदि आप महिला हैं और अपने परिवार के लिए एकमात्र कमाऊ सदस्य हैं तो फिर आपको जरूर सावधान हो जाना चाहिए। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि कामकाजी महिलाओं के पति अपनी पत्नियों को मानसिक तौर पर प्रताड़ना देने के लिए विवाहत्तेर संबंध रख सकते हैं, ऐसे में उन्हें अपने पतियों पर जरूर नजर रखनी चाहिए।
Jun 3, 2015, 07:31 PM IST
रात में महिलाएं और सुबह में पुरुष करना चाहते हैं सेक्स
महिलाओं और पुरुषों में यौनक्रीड़ा की इच्छा का समय अलग-अलग होता है। एक सर्वेक्षण से यह बात और स्पष्ट हो गई है कि महिलाओं में सोने से पहले रात के 11.21 बजे यौन संबंध बनाने की इच्छा होती है। वहीं पुरुषों में सुबह के 7.54 बजे यौन संबंध बनाने की इच्छा होती है। सर्वेक्षण के शोध में पता चला है कि महिलाओं में रात के 11 बजे से दो बजे तक यौनसंबंध बनाने की इच्छा चरम पर होती है, जबकि पुरुषों में सुबह पांच बजे से नौ बजे तक यौन संबंध बनाने की इच्छा प्रबल होती है।
Apr 30, 2015, 08:14 PM IST
पुरुषों से ज्यादा बड़ा आय का हिस्सा घर भेजती हैं महिलाएं: अध्ययन
वैश्विक चलनों के एक विश्लेषण में पाया गया है कि पुरूषों की तुलना में महिलाएं अपनी आय के ज्यादा बड़े हिस्से को घर भेजती हैं।
Mar 22, 2015, 04:21 PM IST
पुरुषों की भांति आनुवांशिक बनावट वाली महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के चिकित्सकों ने एक ऐसी महिला को संतान सुख देने का दावा किया है जिसके शरीर की अनुवांशिक बनावट पुरुषों की भांति थी। इलाज से जुड़े चिकित्सकों ने बताया कि महिला में पुरुषों के समान एक्स और वाई दोनों क्रोमोसोम थे। साथ ही उसका गर्भाशय भी अविकसित था।
Feb 9, 2015, 09:05 PM IST
दुनिया की एक तिहाई महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार: WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के शुक्रवार को प्रकाशित सिलसिलेवार अध्ययनों के मुताबिक घरेलू हिंसा को रोकने की मौजूदा कोशिशें अपर्याप्त हैं क्योंकि दुनिया भर की एक तिहाई महिलाओं का शारीरिक शोषण होता है।
Nov 21, 2014, 09:56 PM IST
देखें : मिनी-स्कर्ट वाली लड़की का वीडियो, मुंबई ने किया हैरान!
न्यूयार्क की लड़की की तरह मुंबई में एक लड़की तंग कपड़ों में कई घंटे व्यस्त बाजारों और सड़कों पर चली है। लड़की ने इस बात का रियलटी चेक किया है कि तंग कपड़ों में उसे देखकर पुरुष उस पर फब्तियां कसते हैं या नहीं। युवाओं की एक टीम ने पुरुषों की मानसिकता दिखाने के लिए इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया है।
Nov 11, 2014, 06:38 PM IST
महिलाएं SMS भेजने में आगे, पुरुषों को फेसबुक से लगाव
पारंपरिक तौर पर पुरुषों को ज्यादा तकनीक प्रेमी माना जाता है, लेकिन एक अध्ययन में पता चला है कि युवा महिलाएं ज्यादा मोबाइल फोन की आदी होती हैं और फोन के नजर से दूर होते ही बेचैन हो जाती हैं।
Aug 30, 2014, 06:11 PM IST
पुरुष सेक्स के बारे में सोचते हैं दिन में 19 बार
कुछ लोग कहते हैं कि पुरुष प्रत्येक सात मिनट पर सेक्स के बारे में सोचते हैं, जबकि अन्य कहते हैं हमेशा। लेकिन सच्चाई यह है कि औसत व्यक्ति प्रतिदिन 19 बार सेक्स के बारे में सोचते हैं। यह जानकारी एक अध्ययन से सामने आई है। ओहियो स्टेट युनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने एक लोगों को एक क्लिकर दिया और उसमें अपने अनुभव के आधार पर तीन बटनों में से किसी एक को क्लिक करने को कहा। ये तीन बटन सेक्स, फूड, स्लीप के थे। अनुसंधान में शामिल लोगों से कहा गया कि इन तीन विषयों में से जिसके बारे में मन में बार-बार विचार उत्पन्न होते हों, उससे संबंधित बटन को दबाएं। अध्ययन के परिणाम से पता चला कि एक व्यक्ति औसतन दिन में 19 बार सेक्स के बारे में सोचता है।
Jul 14, 2014, 09:27 AM IST
शर्मिंदगी खत्म: बटन दबाते ही हाजिर होंगे कंडोम
आपको अब कंडोम खरीदने के लिए किसी दुकान पर जाने या शर्मिंदगी महसूस करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब आप राह चलते-फिरते कंडोम प्राप्त कर सकते हैं। यहां तक कि आप विश्व स्तरीय दिल्ली मेट्रो में सफर करने के दौरान भी कंडोम खरीद सकते हैं, वह भी किसी से कहे बगैर।
मई 2, 2014, 01:03 PM IST
`पुरुषों के स्वास्थ्य पर नहीं दिया जाता ज्यादा ध्यान`
डॉक्टरों का कहना है कि भारत में पुरुषों की सेहत पर कम ध्यान दिया जाता है जबकि वे कैंसर और दिल से जुड़े रोगों तथा जीवनशैली से संबंधित बीमारियों के मामले में महिलाओं की तुलना में दो से चार गुना तक जोखिम में होते हैं।
Jan 29, 2014, 02:06 PM IST
बुखार से लड़ने में महिलाएं होती हैं अधिक सक्षम
महिलाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता के मामले में पुरुषों से कहीं आगे हैं। उच्च टेस्टोस्टेरोन (वृषणि) स्तरों वाली महिलाएं विशेषतौर इसमें सक्षम हैं। यह दावा एक नए अध्ययन में किया गया है। अध्ययन पर यकीन करें तो बुखार के हमले से बचाव में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है।
Dec 25, 2013, 07:16 PM IST
पुरुषों के लिए सबसे पतला और मजबूत कंडोम जल्द
एचएलएल लाइफ केयर के वैज्ञानिक अगली पीढ़ी के अत्यंत महीन झिल्ली से बने कंडोम पर काम कर रहे हैं। झिल्ली की मोटाई 0.04 मिलिमीटर होगी और इसे लैटेक्स तथा ग्राफीन का मिलाकर तैयार किया जाएगा।
Dec 12, 2013, 10:38 PM IST
