संभल: रेप पीड़ित युवती की मौत, बयान नहीं बदलने पर दबंगों ने लगा दी थी आग
संभल के गुन्नौर थाना क्षेत्र में दबंगों ने रेप पीड़ित लड़की को जलाकर मार डाला। यहां दबंगों ने घर में घुसकर रेप पीड़ित युवती पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी और उसके बाद फरार हो गए। युवती को इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
Jul 29, 2015, 12:33 PM IST
संभल: करंट लगने से 3 बच्चों की मौत
संभल में करंट लगने से तीन बच्चों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, बच्चे बारिश के दौरान खेत में खेल रहे थे। लोगों ने बिजली विभाग और अस्पताल के कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
Jul 6, 2015, 02:52 PM IST
पुलिस ने व्यापारी को बनाया बंधक, फर्जी मामले में जेल भेजने का भी आरोप
संभलः जिले के नखासा थाने में तैनात रहे दारोगा सुधीर सिंह पर एक व्यापारी को बंधक बनाकर फर्जी मामले में जेल भेजने और दो करोड़ रुपये ऐंठने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत के बाद डीजीपी के आदेश पर चंदौसी कोतवाली में आरोपी दारोगा समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
Jun 9, 2015, 09:54 PM IST
अवैध संबंधों के चलते पीट-पीटकर हत्या
भदोही में 35 साल के पुरुष के अवैध संबंधों के चलते पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि मृतक पंचम जायसवाल का यहां के खमरिया इलाके में एक महिला से अवैध संबंध थे। पंचम महिला से मिलने के लिए अक्सर उसके घर जाता था। शुक्रवार देर रात महिला के परिजनों ने पंचम की पीट-पीटकर हत्या कर दी। औरैया पुलिस स्टेशन के इंचार्ज सीता राम यादव का कहना है कि शनिवार को मृतक की पत्नी घटनास्थल पर पहुंची और अपने पति को मृत पाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।
Jun 6, 2015, 06:14 PM IST
मायावती के जन्मदिन पर गोबर का केक काटने पर दर्ज हुआ मुकदमा
संभल जिले में बसपा मुखिया मायावती के जन्मदिन पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से गोबर का केक काटे जाने के बाद अदालत के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ नामजद और 8 अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
मई 17, 2015, 05:41 PM IST
गाड़ी लूटकर ड्राइवर की हत्या करने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार
संभल पुलिस ने इनामी बदमाश राजू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, राजू को बुधवार रात को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह अपने गैंग के साथ संभल जिले में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए एकजुट हुआ था। पुलिस का कहना है कि राजू लूट और हत्या मामले में वांछित था और पिछले दो साल से फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, राजू शादी के बहाने लग्जरी गाड़िया बुक कराता था और उसके बाद चालक की हत्या कर गाड़ी लूटकर फरार हो जाता था।
Mar 26, 2015, 10:18 AM IST
पुलिसवाले ने शराब के लिए किसान की हत्या की
संभल में एक पुलिसवाले पर शराब के लिए किसान की हत्या करने का आरोप लगा है। आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
Feb 19, 2015, 07:05 PM IST
बदमाशों ने 2 भाइयों को गोली मारी, एक की मौत
संभल के हयात थाने के भमोरा गांव में बदमाशों ने दो भाइयों को गोली मार दी। हमले में एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। बदमाश घायल भाई को अगवा कर अपने साथ ले गए हैं। मृतक के भाई अतर सिंह का कहना है कि बदमाशों ने घर में घुसकर हमला किया और दोनों भाइयों को गोली मार दी। अतर सिंह का कहना है कि कुछ महीने पहले बदमाशों ने हमला कर परिवार के ही दो लोगों की हत्या कर दी थी। मृतक के भाई ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि हत्या के लिए हयात थाने के एसओ जिम्मेदार हैं। परिजनों का आरोप है कि पहले जब बदमाशों ने परिवार के दो लोगों की हत्या की थी तो एसओ ने मुख्य आरोपी का नाम जांच से बाहर निकाल दिया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
Jan 19, 2015, 10:30 PM IST
‘पीके’ मामला: भाजपा महिला मोर्चे की सदस्यों के खिलाफ FIR
आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘पीके’ को मनोरंजन कर से छूट देने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने कथित तौर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला जलाया जिसे लेकर भाजपा महिला मोर्चा की 15 सदस्यों के खिलाफ चंदौसी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
Jan 3, 2015, 01:04 PM IST
अश्लील क्लिपिंग बनाकर नौ साल तक युवती का करता रहा दुष्कर्म
युवती की अश्लील क्लिपिंग बनाकर नौ साल तक एक युवक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। यह घटना उत्तर प्रदेश के संभल की है।
Dec 19, 2014, 05:11 PM IST
छात्राओं ने मनचलों को जमकर पीटा
A bunch of college girls thrashed an eve-teaser in Uttar Pradesh's Sambhal district.
Aug 24, 2014, 07:55 PM IST
अब दागी तौकीर संग दिखे कांग्रेस के दिग्विजय
बरेली के विवादित धर्मगुरु तौकीर रजा से आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की मुलाकात पर गंभीर आरोप लगाने वाली कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को तौकीर रजा के साथ मंच साझा किया।
Nov 10, 2013, 12:29 PM IST
चाकू के बल पर प्रेमिका ने प्रेमी को घर से अगवा किया
सुनने में यह भले ही अजीबोगरीब लगे लेकिन हकीकत है कि उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले में एक लड़की ने झांसा देने वाले अपने प्रेमी को चाकू से आतंकित करके उसके घर से अगवा कर लिया।
Aug 23, 2013, 06:51 PM IST
संभल में टेम्पो-ट्रक की टक्कर, 9 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश में सम्भल जिले के गुन्नौर क्षेत्र में शनिवार को यात्रियों से भरे एक टेम्पो तथा ट्रक की जोरदार टक्कर में नौ लोगों की मृत्यु हो गयी तथा तीन अन्य जख्मी हो गये।
Jun 22, 2013, 08:28 PM IST
संभल में लड़कियों पर दर्ज केस वापस होंगे: अखिलेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि संभल में लड़कियों पर दर्ज केस वापस होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लड़कियों के नाम कन्या विद्याधन योजना की लिस्ट में नहीं हैं, उन्हें जोड़ा जाएगा।
Dec 11, 2012, 02:19 PM IST