close

खास खबरें सिर्फ आपके लिए...हम खासतौर से आपके लिए कुछ चुनिंदा खबरें लाए हैं. इन्हें सीधे अपने मेलबाक्स में प्राप्त करें.

संभोग

सेक्स पावर बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 10 आसान चीजें

सेक्स पावर बढ़ाने के लिए यह जरूरी नहीं कि इसके लिए दवाईयों का ही सहारा लिया जाए। आप इन दस चीजों का सहारा लेकर सेक्स पावर में इजाफा कर सकते है।

Dec 9, 2015, 04:25 PM IST

जानिए सेक्स के 12 दिलचस्प पहलुओं के बारे में जिसे आपको जानना चाहिए!

सेक्स का नाम जेहन में आते ही कई तरह के सवाल जेहन में उमड़ते-घुमड़ते है। लेकिन सेक्स को लेकर कई दिलचस्प पहलू भी है जिनके बारे में आम तौर पर लोगों को जानकारी नहीं होती है। आईए ऐसे ही सेक्स के कुछ दिलचस्प पहलुओं से रूबरू होते हैं।

Nov 20, 2015, 04:13 PM IST

सप्ताह में कितनी बार पॉर्न फिल्में देखती हैं महिलाएं?

आज के डिजिटल युग में पॉर्न देखना और सुलभ हो गया है। महिलाएं भी इसमें रुचि ले रही हैं। एक नए शोध से पता चला है कि हर तीन में से एक महिला सप्ताह में कम से कम एक बार पॉर्न देखती है। लंदन के अग्रणी समाचार पत्र ‘द इंडिपेंडेंट’ की रपट के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय महिला पत्रिका ‘मैरी क्लेयर’ के लिए स्पेन के ऑनलाइन सर्वेक्षण फर्म ‘टाइपफोर्म’ द्वारा किया गया अनुसंधान दर्शाता है कि 3,000 महिलाओं में से 90 प्रतिशत ऑनलाइन और दो-तिहाई महिलाएं अपने फोन पर पॉर्न देखती हैं।

Nov 10, 2015, 08:44 AM IST

जानिए पत्नियों को धोखा देकर बाहर सेक्स क्यूं तलाशते हैं पुरुष?

शादी के बाद रिश्ते को बनाए रखने के लिए पुरुष और महिला दोनों की जिम्मेदारी होती है। इसके खत्म करने में भी दोनों का हाथ होता है। लेकिन पुरुष चीटिंग के मामले में महिलाओं से आगे होते है। सर्वे के मुताबिक पुरुष यह सब अपनी लाइफ से बोर होकर और जिम्मेदारियों से बचने के लिए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखते हैं। जानिए उन पांच कारणों को जिसकी वजह से शादी के बाद कुछ पुरुष अपनी पत्नियों को धोखा देते है और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के तहत दूसरी स्त्रियों से शारीरिक संबंध बनाते हैं।  

Oct 20, 2015, 02:47 PM IST

शादी की पहली रात 'घबराहट' और 'डर' को दूर करने के 8 'फंडू' टिप्स

शादी के बाद नवविवाहितों के लिए सबसे पहला मौका आता है वेडिंग नाइट यानी सुहागरात का। ये समय ‌हर नवविवाहितों के लिए काफी मुश्किल होता है। इस वक्त लड़के और लड़की दोनों को बेहद उत्सुकता और चिंता होती है। ये एंजाइटी महिला और पुरुषों में कई स्तरों पर हो सकती है। दोनों के मन में ऐसे कई भाव होते हैं जो डर, चिंता या घबराहट का सबब होते हैं।

Oct 15, 2015, 02:01 PM IST

सेक्स से होनेवाले इन 10 फायदों के बारे में जानिए

हमारे देश में सेक्स पर बात करना लगभग निषेध ही माना जाता है लेकिन सच यह है कि नियमित सेक्स बेहतर सेहत की कुंजी है। सेक्स से ब्लड प्रेशर कम रहता है और कोलस्ट्रोल में सुधार होता है। सर्वे के मुताबिक नियमित सेक्स से हार्ट अटैक और स्ट्रोक की आशंका आधी रह जाती है। अच्छे सेक्स से स्ट्रेस घटता है। जो लोग नियमित सेक्स करते हैं, वे कम बीमार पड़ते हैं। सर्वे के अनुसार नियमित सेक्स करने से ना केवल शारीरिक रूप से इंसान फिट रहता है, बल्कि वह दिमागी काम भी बेहतर कर पाने में सक्षम हो जाता है।

Oct 13, 2015, 01:09 PM IST

बुजुर्गों की सेहत की बेहतरी के लिए रामबाण है सेक्स

वह कौन सी बात है जो उम्र ढलने पर जीवन में खुशी और दिमागी सेहत को अच्छा बनाए रखती है। इस सवाल का जवाब है-सेक्स। यह नतीजा एक अध्ययन से निकला है। इसमें पाया गया है कि जो बुजुर्ग यौन गतिविधियों को महत्व देते हैं, उनका सामाजिक जीवन और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। उनके यौन व्यवहार से जुड़ी बातों का उनके बेहतर जीवन स्तर से गहरा और सकारात्मक रिश्ता पाया गया।

Aug 3, 2015, 06:25 PM IST

अमेरिकी किशोरों के यौन सक्रियता के आंकड़ों में कमी आई

अमेरिका में किशोर आयुवर्ग के लोगों की यौन सक्रियता में बीते 25 साल के दौरान कमी आई है। मौजूदा समय में अमेरिका के आधे से कम किशोर-किशोरियां यौन रूप से सक्रिय हैं, जबकि 1980 के दशक में यह आंकड़ा अधिक था।

Jul 22, 2015, 03:00 PM IST

सेक्‍स के दौरान चरमोत्कर्ष (क्‍लाइमेक्‍स) पाने में आगे हैं लेस्बियन महिलाएं

लेस्बियन महिलाएं सेक्स के दौरान चरमोत्कर्ष प्राप्त करने में उन महिलाओं से कहीं आगे हैं, जो केवल पुरुषों से संबंध बनाती हैं। एक अध्ययन में यह खुलासा हुआ है।

Aug 20, 2014, 01:12 PM IST