F35 Deal With Saudi Arabia: दुनिया के सबसे खतरनाक विमानों में से एक F35 को लेकर चिंताएं शुरू हो गई हैं, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह विमान सऊदी अरब को देने की मंजूरी दे दी है. चिंता इसलिए जाहिर की जा रही है क्योंकि सऊदी अरब चीन का भी बड़ा व्यापारिक साझेदार है, बल्कि सऊदी अरब का सबसे बड़ा व्यापारिक समझौता चीन के साथ है, ऐसे में कुछ अमेरिकियों को चिंता है कि मौजूदा समय के सबसे आधूनिक विमान F35 की तकनीक कहीं चीन तक ना पहुंच जाए.
F-35, Su-57 or Rafale: Indian Air Force एक बहुत ही मुश्किल मोड़ पर खड़ी है. सितंबर में आखिरी मिग-21 लड़ाकू विमान भी रिटायर होने वाला है. इसके बाद वायुसेना के पास सिर्फ 29 लड़ाकू स्क्वाड्रन रह जाएंगे.
दुनिया का सबसे महंगा और एडवांस लड़ाकू विमान F-35B, जिसे 'उड़ता हुआ कंप्यूटर' कहते हैं, आसमान में दगा दे रहा है. पहले भारत और अब जापान में हुई इमरजेंसी लैंडिंग ने ब्रिटेन की रॉयल एयर फ़ोर्स (RAF) और पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है. इस वीडियो में हम पड़ताल करेंगे कि आखिर क्यों ब्रिटेन का अरबों डॉलर का F-35B फाइटर जेट दो महीने में दो बार ज़मीन पर आ गया. क्या यह सिर्फ एक इत्तेफाक है या इस पांचवीं पीढ़ी के स्टेल्थ फाइटर जेट में कोई बड़ी तकनीकी खामी है? हम जानेंगे कि कैसे ये घटनाएं हिंद-प्रशांत (Indo-Pacific) में चीन के खिलाफ अपनी ताकत दिखाने आए ब्रिटेन के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी बन गई हैं.
जब 1000 करोड़ रुपये का ब्रिटिश F-35 फाइटर जेट भारत के केरल में अचानक उतरा, तो किसी ने नहीं सोचा था कि ये एक 'बिन बुलाया मेहमान' 37 दिनों तक 'कैद' हो जाएगा. यह सिर्फ एक इमरजेंसी लैंडिंग नहीं थी, यह एक अंतरराष्ट्रीय मिशन की कहानी है, जिसमें दुनिया के सबसे उन्नत लड़ाकू विमान के पुर्जे-पुर्जे अलग करने की नौबत आ गई थी. इस वीडियो में जानिए F-35B फाइटर जेट की 37 दिनों की वो अनसुनी कहानी, जब वह खराब मौसम और तकनीकी गड़बड़ी के कारण केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर उतरने को मजबूर हो गया. यह कहानी दिखाती है कि कैसे एक संकट दोस्ती और सहयोग का एक सुनहरा मौका बन सकता है.
F-35 Dismantled in India: जब दुनिया का सबसे एडवांस्ड और खुफिया फाइटर जेट F-35 उड़ ही न पाए तो क्या होता है? ब्रिटेन का यह कीमती हथियार पिछले कई हफ्तों से भारत के केरल में खड़ा है और अब खबर है कि इसे वापस ले जाने के लिए टुकड़ों में खोला जाएगा. इस वीडियो में हम कुछ जरूरी जानकारी आपसे साझा करेंगे और कुछ अहम सवालों के जवाब देंगे. आखिर हुआ क्या था? केरल में F-35 की इमरजेंसी लैंडिंग क्यों हुई? इस अरबों डॉलर के खुफिया जेट को भारत में टुकड़े-टुकड़े करने का सीक्रेट ऑपरेशन कैसे किया जाएगा? यह घटना अमेरिका और ब्रिटेन के लिए एक तकनीकी और कूटनीतिक सिरदर्द क्यों बन गई है?
F35 Fighter Jet: दुनिया भर में जंग के हालात बने हुए हैं. एक तरफ जहां ईरान-इजरायल के बीच हमले जारी हैं, वहीं दूसरी तरफ दुनिया के सबसे खतरनाक विमानों में से एक की अचानक केरल में इमरजेंसी लैंडिंग हो जाती है. जानिए क्यों?
IAF Chief Amar Preet Singh: भारतीय वायुसेना प्रमुख ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के एक ऑफर पर सधी प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा बयान दिया है. भारत और एफ-35 दोनों पर दो टूक बात रखते हुए एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने जो कहा उसे ध्यान से पढ़ना चाहिए, क्योंकि इसके बड़े गहरे मायने निकलते हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद ऐलान किया कि भारत व्यापार घाटे को कम करने के लिए एफ-35 फाइटर जेट समेत अन्य सैन्य हार्डवेयर खरीदेगा. हालांकि भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने साफ किया कि अभी एफ-35 खरीदने का प्रस्ताव मिला है. इस पर औपचारिक तरीके से प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है.
Donald Trump on F35 Fighter Jet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को दुनिया के सबसे खतरनाक फाइट जेट्स में से एक 'F35' देने की बात कही है. उन्होंने कहा है कि हम भारत को एफ-35 स्टेल्थ फाइटर जेट देने का रास्ता भी साफ कर रहे हैं.