Spain on EU Israel Partnership Review: ग़ज़ा नरसंहार और लेबनान में इजरायल की सैन्य कार्रवाई को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में स्पेन ने इजरायल के साथ सहयोग समझौता खत्म करने का प्रस्ताव रखने की तैयारी की है, जिससे यूरोप में नई बहस शुरू हो गई है और नेतन्याहू सरकार दबाव में आ गई है.
Israel Killing Childrens in Lebanon: लेबनान में बढ़ती हिंसा पर UNICEF ने चिंता जताई है, जहां इजरायली हमलों में बच्चों की मौतें बढ़ रही हैं. इजरायली क्रूरता को देखकर ग़ज़ा और ईरान में हुए कत्लेआम की अब लेबनान में नरसंहार की आशंका जताई है. इजरायली हमले में लेबनान में 33 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि मानवाधिकार संस्था और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आंकड़ा इसका तीन गुना हो सकता है.
Benjamin Netanyahu Close Aide Arrested: ग़ज़ा युद्ध से जुड़ी गोपनीय सूचनाओं के लीक मामले में जांच को प्रभावित करने के आरोप में नेतन्याहू के चीफ ऑफ स्टाफ त्जाची ब्रेवरमैन को हिरासत में लिया गया. इस मामले में नेतन्याहू के पूर्व सहयोगी एली फेल्डस्टीन की भूमिका सामने आई है, जिससे सरकार पर सवाल खड़े हो गए हैं. आरोप है कि नेतन्याहू के करीबी ने ग़ज़ा में नरसंहार के लिए माहौल तैयार करने की कोशिश की और हमास के खिलाफ झूठा प्रोपैगेंडा खड़ा किया.
इजरायली फौज ने 7 अक्टूबर 2023 के बाद से ग़ज़ा में लगभग 70 हजार से ज्यादा लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी. इसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया. इस जंग में फिलिस्तीन के लिए लड़ने वाले हमास और ग़ज़ा के बुनियादी ढांचों को नेस्तानाबूद करने में IDF के शीर्ष खुफिया अधिकारी अमित सार की भूमिका रही है. हालांकि, बाद में अमित सार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और अब कैंसर उनकी मौत हो गई.
Jewish Groups Protest Against Netanyahu and Israel: ग़ज़ा में जारी हिंसा और नेतन्याहू सरकार की नीतियों के खिलाफ अब यहूदी धार्मिक समूह और स्कॉलर्स भी खुलकर सामने आ गए हैं. ज़ायोनिज़्म को यहूदी धर्म से अलग बताते हुए उन्होंने इजराइल की कार्रवाइयों को अनैतिक और धार्मिक शिक्षाओं के खिलाफ करार दिया है.
Israeli PM Netanyahu Seeks Presidential Pardon: इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू एक तरफ ग़ज़ा में किए गए युद्ध अपराधों को लेकर अंतरराष्ट्रीय कोर्ट के निशाने पर हैं, वहीं दूसरी ओर वu भ्रष्टाचार मुकदमे से बचने के लिए राष्ट्रपति से क्षमादान मांग रहे हैं. इन हालातों ने इज़राइल की सियासत में जबरदस्त हलचल मचा दी है और नेतन्याहू की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. विपक्ष का आरोप है कि नेतन्याहू बचने के लिए ग़ज़ा जंग को लंबा खींच रहे हैं.
Maulana Shahabuddin Barelvi on Israel Hamas War: इजराइल-हमास जंग के दो साल पूरे होने पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बड़ा बयान दिया है. शहाबुद्दीन बरेलवी ने हमास को ग़ज़ा नरसंहार का जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी सोच ने फिलिस्तीन की अवाम को अमन, सुरक्षा और सम्मान के बजाय खून-खराबा और तबाही दी है.
Protest in Europe against Israeli Massacre: ग़ज़ा में इजराइली हमलों से हजारों बेगुनाहों की मौत के खिलाफ यूरोप में जबरदस्त प्रदर्शन हुए. बार्सिलोना, रोम, मैड्रिड और लिस्बन में लाखों लोग सड़कों पर उतरे. प्रदर्शनकारियों ने नरसंहार रोकने और यूरोपीय सरकारों से शांति की दिशा में कदम उठाने की मांग की.
Israeli Nations Protest in Tel Aviv: इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू की ग़ज़ा पर कब्ज़े और युद्ध जारी रखने की जिद के खिलाफ देशभर में भारी विरोध शुरू हो गया है. हजारों नागरिकों ने सीजफायर और कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर तिल अवीव समेत कई शहरों में प्रदर्शन किया.
गाजा में इजरायल नरसंहार कर रहा है. हर दिन इजरायली फौज भीषण बमबारी कर रही है. इस हमले में रोजाना सैकड़ों लोग दम तोड़ रहे हैं.
Turkish Actor Burak Supports Gaza: तुर्की सुपरस्टार बुराक ओज़चिवित ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए इज़राइली समर्थित कंपनी के 420 करोड़ रुपये के विज्ञापन ऑफर को ठुकरा दिया. बुराक और उनकी बीवी फह्रिये ने यह ऑफर गजा पर हो रहे अत्याचार के विरोध में ठुकराया, जिससे दुनियाभर में उनकी सराहना हो रही है.
Slovenia Ban Israeli Armed Trades: यूरोपीय देश स्लोवेनिया ने गाजा में इजराइल की सैन्य कार्रवाई और मानवीय संकट का हवाला देते हुए हथियारों की खरीद-फरोख्त पर पूरी तरह रोक लगा दी है. यह फैसला यूरोपीय संघ के किसी सदस्य देश की ओर से ऐसा पहला और साहसी कदम है. इसे इसराइल के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.
Israel Gaza Conflict: हाल के दिनों में नेतन्याहू की फौज ने गाजा में इतनी दरिंदगी की है कि पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है. मासूम फिलिस्तीनियों और बेगुनाह बच्चों की चीखों ने अब पश्चिमी देशों के दिल को भी दहला दिया है.