German Woman Dance Video: बॉलीवुड गानों के फैन केवल भारत में ही नहीं बल्कि पुरी दुनिया में हैं. ऐसा ही कुछ इस वायरल वीडियो में देखने को मिला. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक जर्मन महिला मोहब्बतें फिल्म के 'सोनी सोनी' गाने पर बहुत ही जोरदार डांस करते हुए नजर आ रही हैं. उनकी एनर्जी, मूव्स और एक्सप्रेशन्स देखकर तो लोगों ने तारीफों के पुल ही बांध दिए हैं. एक यूजर ने लिखा 'ब्यूटीफुल', दूसरे यूजर ने लिखा 'सो टैलेंटेड!', तीसरे यूजर ने लिखा 'बहुत खूब'. वीडियो को इंस्टाग्राम पर @naina.wa नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. आप भी देखिए.........