MEA On UN-designated Terrorist Masood Azhar: विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेस में कहा, 'मसूद अजहर भारत में सीमा पार आतंकी हमलों में शामिल है. वह संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादी है. हम चाहते हैं कि उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.'
मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि आतंक रोधी विभाग के एक निरीक्षक के अनुरोध पर एटीसी न्यायाधीश ने मसूद अजहर के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया. समझा जाता है कि अजहर अपने पैतृक शहर बहावलपुर में कहीं ‘सुरक्षित स्थान’ पर छिपा हुआ है.