Indian gift for Afghanistan: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी दिल्ली दौरे पर पहुंचे. आज भारत ने अफगानिस्तान को 5 नई एंबुलेंस, मेडिकल उपकरण, टीके और दवाइयां बतौर तोहफे में देने का ऐलान किया है. दोनों देशों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, अवसंरचना और द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की.
मौजूदा परिस्थितियों में यह उनकी पहली नई दिल्ली यात्रा है और इस दौरान वो भारत सरकार के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं.